फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Kejriwal shared an incomplete video of Haryana CM drinking Yamuna water

Fact check: यमुना का पानी पीते हरियाणा सीएम का केजरीवाल ने अधूरा वीडियो किया शेयर, पड़ताल में जानें सच

Mon, 03 Feb 2025 09:07 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 03 Feb 2025 09:07 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें हरियाणा के सीएम यमुना नदी का पानी पीते हैं, उसके बाद उसे वापस थूक देते हैं। केजरीवाल में वीडियो शेयर करके दावा किया है कि सीएम ने केवल पानी पीने का ढोंग किया है। BOOM ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 

 

विज्ञापन
Kejriwal shared an incomplete video of Haryana CM drinking Yamuna water
यमुना का पानी पीने पहुंचे नायब सैनी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले यमुना के पानी को लेकर जारी राजनीति के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का क्रॉप्ड वीडियो शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स अकाउंट पर नायब सिंह सैनी का वीडियो शेयर करते हुए उन पर यमुना का पानी पीने का ढोंग करने और यमुना में थूक देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


क्या है दावा
बूम ने अपनी जांच में पाया कि अरविंद केजरीवाल द्वारा शेयर किया गया वीडियो अधूरा है। वीडियो के लॉन्ग वर्जन में एक बार मुंह से पानी निकालने के बाद नायब सिंह सैनी दोबारा पानी पीते नजर आते हैं। अरविंद केजरीवाल ने अधूरे वीडियो को शेयर करते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, 'हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया… और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्काइव लिंक

एक्स पर एक अन्य यूजर ने भी यह वीडियो शेयर किया है।

आर्काइव लिंक

फैक्ट चेक
बूम ने अपनी जांच में पाया कि अरविंद केजरीवाल द्वारा भ्रामक दावे के साथ क्रॉप्ड वीडियो शेयर किया गया है।

क्रॉप्ड वीडियो किया गया शेयर

हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस पर रिवर्स इमेज सर्च किया। सर्च के दौरान हमें समाचार एजेंसी एएनआई के एक्स हैंडल पर 57 सेकंड का वीडियो मिला।

वीडियो में सातवें सेकंड पर वह पानी को मुंह से निकालते हुए दिख रहे हैं लेकिन आगे वह हाथ में दोबारा पानी लेते हैं और पीते भी हैं। केजरीवाल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में 7 सेकंड के बाद का भाग हटा दिया गया है।

आर्काइव लिंक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह वीडियो हमें समाचार एजेंसी पीटीआई के एक्स हैंडल पर भी मिला। यमुना का जल पीने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अरविंद केजरीवाल की मंशा पर सवाल उठाए।

आर्काइव लिंक

इस मामले में संबंधित गूगल कीवर्ड सर्च करने के दौरान हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं। News 18 द्वारा प्रसारित कार्यक्रम में दिखाए गए विजुअल्स में भी सीएम सैनी को यमुना का पानी पीते हुए देखा जा सकता है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना में बढ़ते अमोनिया के स्तर के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने 27 जनवरी को हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने और दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था।

केजरीवाल के आरोप के जवाब में नायब सिंह सैनी हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर स्थित पल्ला गांव में पहुंचे, जहां उन्होंने बहती यमुना के पानी को पीकर केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करने और राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया।

अरविंद केजरीवाल ने इसी वाकये के वीडियो के क्रॉप्ड वर्जन को शेयर करते हुए सैनी पर पानी पीने का ढोंग करने का आरोप लगाया था।

(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed