फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Kannada film star Yash old video With Family In Mumbai Falsely Linked To Maha Kumbh 2025

Fact Check: कन्नड़ फिल्म स्टार यश का पुराना वीडियो महाकुंभ 2025 से जोड़कर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Wed, 26 Feb 2025 12:18 PM IST
जयदेव सिंह फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: जयदेव सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 12:18 PM IST
सार

Fact Check: कन्नड़ फिल्म स्टार यश का एक वीडियो शेयर करके यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वह अपने परिवार के साथ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में शामिल होने पहुंचे हैं। PTI ने अपनी पड़ताल में वायरल दावा गलत पाया है। 

विज्ञापन
Kannada film star Yash old video With Family In Mumbai Falsely Linked To Maha Kumbh 2025
फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कन्नड़ फिल्म स्टार यश का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि वह अपने परिवार के साथ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में शामिल होने पहुंचे हैं।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल सोशल मीडिया पोस्ट भ्रामक निकला। जांच में पता चला कि यह वीडियो नवंबर 2024 का है और इसे मुंबई में रिकॉर्ड किया गया था। यूजर्स पुराने और असंबंधित वीडियो को महाकुंभ 2025 से जोड़कर इसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

दावा :

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर शीतल चोपड़ा नाम की एक यूजर ने 23 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “यश परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे। कांग्रेसी लोग, अब न सिर्फ आम जनता बल्कि साउथ के सेलेब्स भी महाकुंभ आ रहे हैं। अब चिल्लाते रहो।” पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल :

वायरल वीडियो के ‘की-फ्रेम्स’ को गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें यह वीडियो ‘न्यूज18’ के फेसबुक पेज पर 25 नवंबर 2024 को शेयर हुआ मिला। यह तारीख महाकुंभ मेले की शुरुआत (13 जनवरी 2025) से पहले की है। पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

जांच को आगे बढ़ाते हुए डेस्क ने वायरल वीडियो और न्यूज18 के फेसबुक पेज पर मिले वीडियो की तुलना की। दोनों के स्क्रीनशॉट यहां देखें।

प्राप्त जानकारी के आधार पर डेस्क ने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें इंडिया टुडे की वेबसाइट पर 26 नवंबर 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। इसमें बताया गया कि यश अपनी पत्नी राधिका पंडित और बच्चों के साथ मुंबई की सड़कों पर दिखें। यश अपने बेटे को गोद में लिए हुए थे जबकि राधिका अपनी बेटी को लेकर आगे चल रही थीं। उस समय यश अपनी फिल्म टॉक्सिस की शूटिंग के लिए मुंबई में थे। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

जांच के अंत में डेस्क ने अभिनेता यश के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला। हमें उनके प्रोफाइल पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने से जुड़ी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

हमारी अब तक की जांच से यह साफ है कि वायरल वीडियो नवंबर 2024 का है और इसे मुंबई में रिकॉर्ड किया गया था। उस समय यश अपनी पत्नी राधिका पंडित और बच्चों के साथ समय बिता रहे थे। यूजर्स पुराने और असंबंधित वीडियो को महाकुंभ 2025 से जोड़कर इसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।


दावा

अभिनेता यश अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे।


तथ्य

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल सोशल मीडिया पोस्ट भ्रामक निकला।


निष्कर्ष

वायरल वीडियो नवंबर 2024 का है और इसे मुंबई में रिकॉर्ड किया गया था। उस समय यश अपनी पत्नी राधिका पंडित और बच्चों के साथ समय बिता रहे थे। यूजर्स पुराने और असंबंधित वीडियो को महाकुंभ 2025 से जोड़कर इसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed