फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Kanhaiya Kumar's claim of commenting on Rahul Gandhi is false

Fact Check: झूठा है कन्हैया कुमार का राहुल गांधी पर टिप्पणी करने का दावा, पड़ताल में पढ़ें सच्चाई

Wed, 16 Jul 2025 05:41 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 16 Jul 2025 05:41 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो  को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की है। हमारी पड़ताल में वायरल दावे गलत साबित हुआ है।  

विज्ञापन
Kanhaiya Kumar's claim of commenting on Rahul Gandhi is false
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले हफ्ते विपक्ष द्वारा बुलाए बंद के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने पटना में रैली की। इस दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को राहुल के रथ पर जगह नहीं मिली। इसके बाद से पप्पू यादव और कन्हैया कुमार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  इसी मामले से जुड़ा कन्हैया कुमार का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कन्हैया कुमार कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कन्हैया कुमार राहुल गांधी पर टिप्पणी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि कन्हैया कुमार का यह वीडियो दो साल पुराना है। इसके साथ ही इस वीडियो में उन्होंने राहुल गांधी से संबंधित कोई टिप्पणी नहीं की है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर कन्हैया कुमार का वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कन्हैया कुमार ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी की है।
बिहार वाले हब नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा ”ये राहुल गांधी को क्यों गरिया रहे हैं कन्हैया कुमार?? पार्टी बदलने वाले हैं क्या?? अब राहुल गांधी भी समझ गए होंगे... हर लाल झंडा वाला वफादार नहीं होता!।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें इंडियन यूथ कांग्रेस के फेसबुक पेज पर एक वीडियो मिला था। इस वीडियो को 27 जुलाई 2023 को लाइव किया गया था। वीडियो में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बंगलूरू में बेहतर भारत की बुनियाद विषय पर बोल रहे हैं। इसी दौरान वीडियो के 15 मिनट 10 सेकंड पर कन्हैया कुमार बोलते हैं, “हमारा संकल्प है कि इस देश में पैदा होने वाला कोई भी व्यक्ति, चाहे उसकी जाति कुछ भी हो, इस देश में पैदा होने वाला कोई भी इंसान, चाहे उसका लिंग कुछ भी हो, इस देश में पैदा होने वाला कोई भी मनुष्य, चाहें उसका धर्म कुछ भी हो, वो इस देश का नागरिक है। नागरिक होने का मतलब होता है कि राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा। लोकतंत्र में वोट से तय होगा कि हमारा शासक कौन बनेगा। ये जो लोकतंत्र है, ये लोकतंत्र ही भारत की बुनियाद है।”  

इसके बाद हमें न्यूज 24 बिहार और झांरखड चैनल का एक वीडियो मिला। यह वीडियो 29 जुलाई 2023 को प्रकाशित किया गया है। वीडियो में कन्हैया कुमार कहते हैं कि हमारा संकल्प है कि भारत में कोई भी व्यक्ति किसी धर्म, लिंग, जाति का हो। वह इस देश का नागारिक है। लेकिन नागरिक होने से यह नहीं होता है कि राजा का बेटा राजा बनेगा। लोकतंत्र में वोट से तय होगा कि हमारा शासक कौन बनेगा। ये जो लोकतंत्र है, ये लोकतंत्र ही भारत की बुनियाद है।

यहां से साफ होता है कि कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पूरे वीडियो में कहीं भी कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी का जिक्र नहीं किया है। 

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को दो साल पुराना पाया है। इसके साथ ही कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed