फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Jyoti Malhotra seen with Akhilesh Yadav inaugurating the party's 2017 manifesto

Fact Check: अखिलेश यादव के साथ सपा के घोषणा पत्र का उद्घाटन करती दिखी थीं ज्योति मल्होत्रा? क्या है सच्चाई

Thu, 22 May 2025 11:15 AM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 22 May 2025 11:15 AM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जा रही है, जिसमें अखिलेश यादव के साथ यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि ज्योति का संबंध सपा से है। 

विज्ञापन
Jyoti Malhotra seen with Akhilesh Yadav inaugurating the party's 2017 manifesto
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योति मल्होत्रा जो कि पेशे से एक यूट्यूबर है और ट्रैवल ब्लॉग बनाने के लिए देश-विदेश में अलग-अलग जगहों पर घूम चुकी है, मौजूदा दौर में विवादों में घिरी है। उस पर पाकिस्तान के लिए भारत में जासूसी करने का आरोप लगा है। ज्योति हरियाणा के हिसार की रहने वाली है। उसके साथ 12 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब उसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ खड़ी नजर आ रही है। इस तस्वीर में उसने सपा का 2017 का घोषणा पत्र भी हाथ में पकड़ा हुआ है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि इस फोटो में कोई सच्चाई नहीं है। यह फोटो एडिट करके बनाई गई है। अगली फोटो में हमें अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव खड़ी हुई नजर आ रही हैं। फोटो को झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

क्या है दावा? 
इस फोटो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव परिचित हैं। 

अरुण यादव (@ArunKosli) नाम के एक एक्स यूजर ने फोटो को शेयर करके लिखा “ये देशद्रोही ज्योति जासूस समाजवादी पार्टी सुप्रीमो के साथ क्या कर रेली है मित्रों, हम यूं ही नहीं कहते इन सपाई **** (आपत्तिजनक शब्द) को” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिकं आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने इस फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह एनडीटीवी की एक खबर देखने को मिली। इस खबर में वायरल फोटो के जैसे मिलती-जुलती फोटो मौजूद थी। लेकिन इस फोटो में ज्योति मल्होत्रा नहीं, बल्कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मौजूद थीं। इस फोटो में उनके हाथ में 2017 का घोषणापत्र भी था। इस खबर को 22 जनवरी 2017 को पोस्ट किया गया था। फोटो में सभी वही चीजें नजर आ रही है जो वायरल फोटो में मौजूद हैं। 

फोटो की सच्चाई जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां भी हमें 2017 की एक खबर मिली, जिसमें यह फोटो मौजूद थी। यहां डिंपल की साड़ी को देखा जा सकता जो वायरल फोटो के समान दिख रही है। इस फोटो में भी वायरल फोटो के समान तीन लोग दिख रहे थे। 

खबर के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया। घोषणा पत्र में हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की गई है। गांव, गरीब, किसानों, महिलाओं व युवाओं को लुभाकर सत्ता में वापसी का ख्वाब सजाया गया है।


पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि असली फोटो में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी है। ज्योति मल्होत्रा की फोटो को डिंपल यादव का जगह एडिट करके शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed