फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Iranian attack during Israeli minister's conversation

Fact Check: इस्राइली मंत्री के मीडिया ब्रीफिंग के बीच हमले का पुराना वीडियो ईरान संघर्ष से जोड़ के हो रहा शेयर

Thu, 26 Jun 2025 07:33 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 26 Jun 2025 07:33 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे तनाव के दौरान इस्राइली मंत्री मीडिया से बात कर रहे थे, तभी अचानक हमला हो जाता है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला है।

विज्ञापन
Iranian attack during Israeli minister's conversation
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईरान और इस्राइल के बीच पिछले 12 दिन से संघर्ष चला। बीते मंगलवार को दोनों देशों के बीच युद्ध विराम लागू हो गया। संघर्ष से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो लोग आपस में बात कर रहें हैं।  तभी अचानक वहां पर हमला हो जाता है। इसके बाद से वह लोग वहां से भाग जाते हैं।  वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे तनाव के दौरान इस्राइली मंत्री मीडिया से बात कर रहे थे, तभी यह हमला हुआ है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि यह वीडियो करीब दो साल पुराना है। इसके साथ ही यह वीडियो इस्राइल और हमास के संघर्ष के दौरान का है, जिसे ईरान- इस्राइल के संघर्ष से जोड़कर  शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस्राइल के मंत्री मीडिया से बात कर रहे थे, तभी ईरान ने हमला कर दिया।
जेहरा सुलेख (@zehraavadh) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “इजरायली मंत्री मीडिया से बात कर रहा था तभी ईरानी मिसाइल आ गिरी बाकी आप सिर्फ भगाई देखें इसकी।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें तुर्किये का दैनिक अखबार येनिसाफाक के इंस्टाग्राम अकांउट पर वायरल वीडियो मिला।। यह वीडियो 16 अक्तूबर 2023 को साझा किया गया है। वीडियो शेयर कर बताया गया है कि काउंसिल के सदस्य डैनी डैनन गाजा में कब्जा करने वाली इस्राइल सेना का समर्थन करने के लिए गए। उन्होंने "हमें लड़ना चाहिए" का संदेश देने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने यह घोषणा सुनी कि हमास हमला कर रहा है, तो वे अपने साथ आए पुलिस और गार्डों के साथ भाग गए।

आगे की पड़ताल में हमें क्रिश्चियन ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क (सीबीएन) की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 16 अक्तूबर 2023 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में हमें वायरल वीडियो देखने को मिला। इसमें बताया गया है कि विदेशी अधिकारी सीबीएन के पत्रकार से बात कर रहे थे। इस दौरान हमास के रॉकेट गिरने के कारण वह सीबीएन क्रू के साथ छिपने के लिए भाग गए। 

इसके बाद हमने वीडियो में इस्तेमाल कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 16 अक्तूबर 2023 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि लिकुड सांसद डैनी डैनन रविवार को इस्राइल में यूरोपीय और अफ्रीकी राजदूतों के एक छोटे समूह के साथ स्देरोत के दौरे पर गए थे। वहां वह कुछ बोल रहे थे। बोलने के कुछ ही समय बाद हवाई हमले का सायरन बज उठा। डैनन और उनके राजनयिक मेहमान पास के आश्रय स्थल की ओर भागे, तभी उन्होंने एक रॉकेट की आवाज सुनी, जो आयरन डोम से चूककर हवा में उड़ गया।

 

इसके साथ ही हमें रिपोर्ट में जोएल सी. रोसेनबर्ग का ट्वीट मिला। जोएल सी. रोसेनबर्ग ऑल इस्राइल न्यूज और ऑल अरब न्यूज के सह-संस्थापक और प्रधान संपादक है। उनके ट्वीट में हमें वायरल वीडियो देखने को मिला। यह पोस्ट 15 अक्तूबर 2023 को साझा किया गया है। इसमें बताया गया है कि ''ब्रेकिंग न्यूज़: गाजा सीमा पर स्थित इस्राइल शहर स्देरोत पर अभी हमारे ऊपर रॉकेट से हमला हुआ है। घटना के वक्त में डिप्टी मेयर और एम्बे डैनीडैनन विदेशी राजदूतों और पत्रकारों को ब्रीफ कर रहे थे। पूरा भयानक वीडियो देखें और प्रार्थना करें।"  


यहां से साफ होता है कि वायरल वीडियो पुराना है। यह वीडियो इस्राइल हमास संघर्ष के दौरान का है, जिसे ईरान और इस्राइल संघर्ष से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को भ्रामक पाया है। हमने पाया कि यह वीडियो दो साल पुराना है। इस वीडियो का ईरान और इस्राइल तनाव से कोई संबंध नही्ं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed