फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Indian-origin man did not sexually abuse a chicken

Fact Check: भारतीय मूल के व्यक्ति ने नहीं किया मुर्गी के साथ यौन शोषण, जानें पड़ताल में इस दावे का सच

Wed, 06 Nov 2024 12:24 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 06 Nov 2024 12:24 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक मुर्गी के साथ यौन शोषण के लिए एक व्यक्ति को सजा हुई है जिसे भारतीय मूल का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Indian-origin man did not sexually abuse a chicken
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

  सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है। खबर में एक आदमी दिख रहा है और एक मुर्गी को दिखाया गया है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस खबर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारतीय मूल के एक व्यक्ति, निखिल गुप्ता को एक मुर्गी के साथ यौन उत्पीड़न के लिए यूनाइटेड किंगडम में 3 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। 

न्यू बांग्लादेश (@AMpalestin) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “भारत के नागरिकों से रियायतें नहीं मिलती, वे फिर बांग्लादेश के बारे में बात करने आते हैं। भारतीय मूल के निखिल गुप्ता को ब्रिटेन में एक मुर्गी का यौन उत्पीड़न करने के लिए 3 साल की जेल।
विज्ञापन




पूपजीत क्राइम रिपोर्टर (@BitterTruths11) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “एक भारतीय मूल के व्यक्ति निखिल गुप्ता को एक मुर्गी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में यूके में 3 साल की जेल की सजा सुनाई गई।”



पड़ताल 

इस खबर की पड़ताल करने के लिए हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें न्यूयॉर्क पोस्ट पर इससे जुड़ी एक खबर मिली। इस खबर को 2020 में पोस्ट किया गया था। यहां से ये साबित हो गया कि ये मामला पुराना है। इस खबर के शीर्षक में लिखा गया था “मुर्गियों के साथ यौन संबंध बनाकर उनकी हत्या करने वाले व्यक्ति को जेल”

आगे हमें द सन में भी ये खबर मिली। इस खबर में बताया गया था कि उसके पास अपने यौन अपराधों के लिए एक अप्रत्याशित सहयोग था।

रिपोर्टों के अनुसार, एक ब्रिटिश व्यक्ति को मुर्गियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है, जबकि उसने मुर्गियों को मार डाला था। उसकी पत्नी ने इसका वीडियो भी बनाया था। 

37 वर्षीय रेहान बेग को तब पकड़ा गया जब एक मुखबिर ने ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी को बताया कि उसके पास बाल पोर्न है - अधिकारियों को ब्रैडफ़ोर्ड में उसके घर पर "बच्चों की कई अश्लील तस्वीरें" मिलीं। इसी में जानवरों के साथ यौन संबंध बनाते बेग का भी वीडियो था। 

इस खबर से ये साफ हो गया कि अपराधी का नाम निखिल नहीं बल्कि  रेहान बेग था। 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि घटना चार साल पुरानी है जिसका भारत से कोई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed