फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Indian authorities did not burn the houses of civilians in Kashmir

Fact Check: कश्मीर में मुठभेड़ में जुड़े वीडियो को गलत तरीके से किया जा रहा वायरल, पड़ताल में जानें पूरा सच

Mon, 04 Nov 2024 08:12 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 04 Nov 2024 08:12 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसे कश्मीर का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना कश्मीर में नागरिकों के घरों में आग लगा रहे हैं। पड़ताल में सच यह पता चला कि कश्मीर में मुठभेड़ में जुड़े वीडियो को गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Indian authorities did not burn the houses of civilians in Kashmir
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में घरों के बीच में से धुआं ऊपर उठता हुआ नजर आ रहा है। देखने से ऐसा लग रहा है कि घर में आग लगी हुई है। 
विज्ञापन


क्या है दावा
 
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो श्रीनगर के कन्यार का है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय अधिकारी कश्मीर में स्थानीय लोगों के घरों को जला रहे हैं। 
विज्ञापन


Echoes (@echoes_vales) नाम के एक्स अकाउंट से वीडियो शेयर करके लिखा गया “भारतीय अधिकारी भारतीय कब्जे वाले कश्मीर में नागरिक संपत्ति जला रहे हैं, यह केवल एक अलग घटना नहीं है, उन्होंने कश्मीर में दो से अधिक अन्य अभियानों में पहले भी ऐसा किया है, जहां उन्होंने नागरिक संपत्तियों को जला दिया और स्वतंत्रता सेनानियों के शवों का अपमान किया।” 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमे अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि ये घटना 2 नवंबर 2024 को हुई है। खबर के मुताबिक श्रीनगर के खानयार क्षेत्र में सुबह से आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। इस दौरान सेना ने उस घर को आईईडी से उड़ा दिया जिसमें आतंकी छिपे हुए थे। धमाके के बाद घर से उठता हुई धुआं साफ नजर आ रहा है। इसमें एक विदेशी आतंकी की मारे जाने की जानकारी सामने आई थी।

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो को भ्रामक जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed