फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   fire on the ship at the Israeli port is being described as an attack by Hezbollah

Fact Check: क्या सच में हिजबुल्ला ने इस्राइल के हाइफा बंदरगाह पर हमला किया है? पूरी हकीकत ये है

Sat, 16 Nov 2024 06:47 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 16 Nov 2024 06:47 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जहाज में आग लगते हुए नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि हिजबुल्ला ने इस्राइल के हाइफा बंदरगाह पर हमला किया। 

विज्ञापन
fire on the ship at the Israeli port is being described as an attack by Hezbollah
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक जहाज में आग लगते हुए नजर आ रही है। इस जहाज को इस्राइल के हाइफा बंदरगाह का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि हिजबुल्ला ने आधिकारिक तौर पर इस्राइल के हाइफा बंदरगाह पर हमला शुरू किया है। 

SilencedSirs (@SilentlySirs) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “हिजबुल्ला ने पहली बार आधिकारिक तौर पर इस्राइल के हाइफा बंदरगाह पर हमला करना शुरू कर दिया है।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन


war against crime (@ZahidKh735121) नाम के एक्स अकाउंट से लिखा गया “हिजबुल्ला ने पहली बार आधिकारिक तौर पर इस्राइलली बंदरगाह हाइफा पर हमला करना शुरू कर दिया है। हिजबुल्ला को जैसे को तैसा, आंख के बदले आंख, खून के बदले खून, विनाश के बदले विनाश करना चाहिए, यह नीति यहूदी खूनी नरभक्षियों के खिलाफ सफल होगी।”
 

पड़ताल 

दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें safety4sea नाम की एक वेबसाइट पर इस तस्वीर से जुड़ी एक खबर मिली। इस खबर को 11 जून को पोस्ट किया गया था। खबर में बताया गया था कि 10 जून को हाइफा बंदरगाह पर खड़े तुर्की के स्वामित्व वाले मालवाहक जहाज याफ होराइजन में आग लग गई। जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए इंतजाम किया गया। 

आगे हमें marineinsigh पर भी ये खबर देखने को मिली। इस खबर में लिखा था “यह जहाज रूस से लोहा या इस्पात का माल लेकर आया था और जब आग लगी तब यह हाइफा के किशोन क्षेत्र में स्थित इस्राइल शिपयार्ड में खड़ा था।”

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि जहाज में आग तकनीकी खराबी के कारण लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed