फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Female reporter fell into drain while reporting weather, read the truth in investigation

Fact Check: एआई से बना है रिपोर्टिंग करते हुए महिला रिपोर्टर के नाले में गिरने का वीडियो, पड़ताल में पढ़ें सच

Wed, 16 Jul 2025 05:24 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 16 Jul 2025 05:24 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक महिला रिपोर्टिंग करते हुए नाले में गिर गई है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ है। 

विज्ञापन
Female reporter fell into drain while reporting weather, read the truth in investigation
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के अलग-अलग हिस्से में इन दिनों बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण कई जगह जलभरवा की समस्या पैदा हो रही है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला माइक में कुछ बोल रही है। अचानक पानी में गिर जाती है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महिला मौसम की रिपोर्टिंग कर रही है। इसी दौरान वह पानी में गिर जाती है।  

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गलत पाया है। हमने पाया है कि वायरल वीडियो एआई जनरेटेड है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक महिला रिपोर्टर का वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महिला रिपोटिंग करते हुए पानी में गिर गई है। 

जगदेव प्रसाद यादव (@JPY1937) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “इन मोहतरमा ने यह साबित कर दिया अगर खबर गहराई में है, तो वह डुबकी लगाकर लाएंगा "जहां तक नाली, वहां तक पत्रकार.."अइयो, मैं नाली में गिर गयी, कैमरा बंद करो, रिकार्ड हो गया क्या"...और इस तरह ग्राउंड रिपोर्ट में पूरी पत्रकारिता 'नाली' में डूब गई।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें भैरालबिल्लू नाम के इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। हालांकि यहां हमें वीडियो से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली।   

इसके बाद हमने भैरालबिल्लू की अकाउंट चेक किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो जैसे ही अन्य वीडियो देखने को मिले। आप अन्य वीडियोज का लिंक यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

यहां से हमें यह पता चला कि वायरल वीडियो का किसी वास्तविक घटना से संबंध नहीं है। इसके बाद हमने वीडियो को ध्यान से देखा वीडियो में कई विसंगतियां दिखाई दीं। जैसे की महिला के कपड़े पानी में गिर जाने के बाद से सूखे हैं। इसके साथ ही वीडियो के अंत में महिला के आंखों की पलक भी नहीं झपक रही, जो की आमतौर में नहीं होता है। इन विसंगतियों देखने के बाद हमें वीडियो का एआई से बने होने का संदेह हुआ। हमने एआई से बने होने की पड़ताल के लिए कैन्टिलक्स टूल का इस्तेमाल किया। यह एक एआई डिटेक्शन टूल है। इस टूल से जांच करने से पता चला कि वीडियो को एआई के माध्यम से बनाया गया है। टूल ने वीडियो की कई पैमाने पर जांच की। टूल ने वीडियो  का पैटर्न विश्लेषण, बनावट और आर्टिफैक्ट डिटेक्शन की जांच की। सभी जांच के बाद टूल वीडियो  को एआई से बना बताया। 


पड़ताल की नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना हुआ पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed