फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Viral claim of Major General CS Mann creating a united India is based on AI

Fact Check: एआई से बना है मेजर जनरल सीएस मान का अखंड भारत बनाने का वायरल दावा

Tue, 17 Mar 2026 07:55 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 17 Mar 2026 07:55 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मेजर जनरल सीएस मान ने कहा है कि अगर इस्राइल ईरान को हराने में सफल हो गया तो अखंड भारत बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। हमने अपनी पड़ताल में वायरल  दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Fact Check: Viral claim of Major General CS Mann creating a united India is based on AI
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मेजर जनरल सीएस मान बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कहा कि अगर इस्राइल ईरान को हराने में सफल हो जाता है तो भारत को अखंड भारत बनाने की रास्ता साफ हो जाएगा। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो की अवाज एआई की मदद से बदल दी गई है।
 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मेजर जनरल सीएस मान का कहना है कि अगर इस्राइल ईरान को हराने में सफल हो जाता है तो भारत को अखंड भारत बनाने की रास्ता साफ हो जाएगा। 

विज्ञापन

 

बशर हाशमी नाम के थ्रेड्स यूजर ने लिखा,”सिनर्जिया सम्मेलन में, सेना डिजाइन ब्यूरो (एडीबी) के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) मेजर जनरल सीएस मान, एवीएसएम, वीएसएम ने कहा, "यदि इस्राइल ईरान को हराने में सफल हो जाता है, तो पाकिस्तान को तीन तरफ से नियंत्रित किया जा सकता है। पूर्व से भारत और बाईं ओर से अफगान तालिबान और इस्राइल समर्थक ईरान। यही भारत का अखंड भारत को वापस लेने का रास्ता है। बांग्लादेश और नेपाल के खतरे से बाद में निपटा जाएगा।" पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें पीटीआई समाचार एजेंसी के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 4 जुलाई 2025 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि सेना डिजाइन ब्यूरो के एडीजी मेजर जनरल सीएस मान का कहना है, "किसी भी सैन्य उपकरण में चीनी पुर्जों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा... हम कमजोरियों को दूर करने के लिए, विशेष रूप से ड्रोन प्रणालियों में, कड़ी जांच और प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।"

 

आगे की पड़ताल में हमें पीआईबी फैक्ट चेक के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिला। इस पोस्ट में वायरल वीडियो को झूठ बताया गया है। यहां लिखा है कि एडीजी मेजर जनरल सीएस मान को यह कहते हुए गलत तरीके से दिखाया गया है: 'हम भारतीय दर्शकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि भारत आतंकवादी ईरानी शासन को समाप्त करने में इस्राइल और अमेरिका की पूरी मदद कर रहा है। जिस प्रकार इस्राइल का अंतिम लक्ष्य ग्रेटर इस्राइल है, उसी प्रकार हमारा अंतिम लक्ष्य भी अखंड भारत है।'

इसके बाद हमें वायरल वीडियो के एआई बने होने का संदेह हुआ। हमने वीडियो के पड़ताल के लिए undetectable.ai पर पड़ताल किया। इस दौरान इस टूल ने वायरल वीडियो को मात्र 1 फीसदी ही असली होने की जानकारी दी। 

पडताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना पाया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed