फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Video of Yogi Adityanath meeting his mother two years ago being shared as recent

Fact Check: योगी आदित्यानाथ का दो साल पहले अपनी मां से मिलने का वीडियो अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Fri, 13 Feb 2026 08:34 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 13 Feb 2026 08:34 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है। वीडियो शेयर करके इसे हाल ही में योगी आदित्यनाथ का अपनी मां से मिलने का वीडियो बताया जा रहा है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को दो साल पहले का पाया है। 

विज्ञापन
Fact Check: Video of Yogi Adityanath meeting his mother two years ago being shared as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाल ही में उत्तराखंड स्थित अपने गांव पंचूर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी, बहन पुष्पा देवी, शशि देवी, भाई मानवेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र बिष्ट, महेंद्र बिष्ट आदि से मुलाकात की। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में योगी आदित्यनाथ अपनी मां से मिलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उनके हालिया दौरे का है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो दो साल पुराना है, जिसे अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपनी मां से मिलने का वीडियो है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र वॉयस (@Rashtra_voice77) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “पद की गरिमा एक तरफ, मां का दुलार एक तरफ "सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां से मुलाकात की। इस दौरान एक मां का अपने बेटे के प्रति निस्वार्थ प्रेम साफ नजर आया। अपने लाडले को पास पाकर मां भावुक हो गईं और यह मिलन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।" पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें समाचार एजेंसी एएनआई के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला। यहां हमेंं वायरल क्लिप देखने को मिली। यह वीडियो 17 जून 2024 को साझा किया गया है। इसके साथ ही लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 जून को उत्तराखंड के अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एआईएमएस) ऋषिकेश में अपनी बीमार माता सावित्री देवी से मिलने गए। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी थे। दो साल बाद यह उनकी माता सावित्री देवी से पहली मुलाकात थी। 

 

आगे की पड़ताल के लिए अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमेंं एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 17 जून 2024 को प्रकाशित की गई है। इस दौरान हमें वायरल वीडियो के एक क्लिप देखने को मिली। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने एम्स ऋषिकेश में भर्ती अपनी मां से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने एम्स डायरेक्टर से मिलकर अपनी मां सावित्री देवी के स्वास्थ्य की विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद सीएम योगी रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों से भी मिलने पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को समुचित उपचार का निर्देश भी दिया। सीएम योगी के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो दो साल पुराना है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को दो साल पुराना पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed