फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Video of a woman being molested in an auto-rickshaw is being shared as real

Fact Check: ऑटो में बैठी महिला के साथ छेड़छाड़ का स्क्रिप्टेड वीडियो असली बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Wed, 25 Feb 2026 06:42 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 25 Feb 2026 06:42 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो को असली बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड निकला है। 

विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक ऑटो में एक लड़की बैठी हुई है। वीडियो में ऑटो के पीछे मोटरसाइकिल पर एक लड़का भी बैठा हुआ नजर आ रहा है। लड़का ऑटो में बैठी लड़की के साथ छेड़छाड़ करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो यूपी बिहार का है और यहां दिनदहाड़े छेड़छाड़ होती है। वीडियो को असली घटना मानकर लोग शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाल ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो असली नहीं है बल्कि स्क्रिप्टेड है। वीडियो के असली होने दावा पूरी तरह से भ्रामक है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके असली बताया जा रहा है। कहा जा रही है कि यूपी बिहार में दिन दहाड़े लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना होती है 

राहुल सैनी (@JtrahulSaini) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “यूपी बिहार में छेड़छाड़ आम बात है...! इस छिछोरे को देखिए कैसे दिनदहाड़े ऑटो में बैठी लड़की को छेड़ रहा है...! ऐसे लोगों को जहां भी देखे पहले जूता निकाल कर सेवा करें इसके बाद वीडियो बनाए..!” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रेम्स के माध्यम से सर्च किया। यहां इस वीडियो की रिपोर्ट न्यूज 18 बिहार के फेसबुक चैनल पर देखने को मिली। इस रिपोर्ट में वीडियो को भ्रामक बताया गया था। बताया गया था कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। व्यूज के लिए लड़की और लड़के ने मिलकर वीडियो बनाया था| इस रिपोर्ट में लड़के की बाइट भी मौजूद थी, जिसमें वह इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहा है। 

 

यहां से हमें पता कि इस लड़के का नाम विकास कुमार है, जो एक कंटेंट क्रिएटर है। आगे हमने युवक का इंस्टाग्राम अकांउट सर्च किया। यहां हमें विकास कुमार नाम का एक इस्टाग्राम अकाउंट मिला। इस अकाउंट में वायरल वीडियो में दिख रहे युवक के कई वीडियो मौजूद थे। इस अकाउंट पर सात लाख से ज्यादा फ्लोवर्स हैं। अकाउंट पर वायरल वीडियो के बारे में स्पष्टिकरण देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया गया था। इस वीडियो में बताया गया था कि यह स्क्रिप्टेड वीडियो था और केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया था। 

 

अकाउंट को आगे और सर्च करने पर हमें लड़का-लड़की के कई और वीडियो देखने को मिले। दोनों साथ में अलग-अलग स्क्रिप्ट के साथ वीडियो बनाते हैं। 

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि स्क्रिप्टेड वीडियो को असली बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed