फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Video of 9/11 attacks in America being shared as Iran-Israel

Fact Check: अमेरिका में हुए 9/11के हमले का वीडियो मौजूदा पश्चिम एशिया संकट से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Thu, 26 Mar 2026 08:20 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 26 Mar 2026 08:20 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इस्राइल पर अबतक का सबसे बड़ा हमला किया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Fact Check Video of 9/11 attacks in America being shared as Iran-Israel
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम एशिया में संघर्ष जारी है। अमेरिका और इस्राइल के हमलों से क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान भी जबरदस्त पलटवार कर रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आग का गोला नजर आ रहा है। इसके साथ ही लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इस्राइल पर अबतक का सबसे शक्तिशाली हमला किया है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो 2001 के अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले का है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इस्राइल पर अबतक का सबसे बड़ा हमला किया है। 

योद्धा(@Yoddha_0) नाम के एक्स यूजर ने लिखा,” ब्रेकिंग न्यूज़ : इस्राइल में मची अफरा-तफरी! ईरान के मिसाइल हमले के बाद हालात बेकाबू।  सैनिकों के हताहत होने की खबरों के बीच इस्राइल के भीतर विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू। स्थिति बेहद तनावपूर्ण।" पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें Snooperking नाम के यूट्यूब चैनल पर  वायरल वीडियो का पूरा वीडियो मिला। इस वीडियो में 2 मिनट 17 सकेंड से 2 मिनट 47 सकेंड तक वायरल क्लिप देखने को मिली। यह वीडियो 11 सितंबर 2016 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां लिखा गया है कि टावरों के ढहने से पहले और उस दौरान ग्राउंड जीरो के अंतिम क्षण। 9/11 की घटना में 11 सितंबर को टिव्न टावर गिर गए।

 

आगे की पड़ताल में हमें Armuotas नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो के क्लिप 20 सकेंड से देखने को मिली। यह वीडियो 27 जून 2020 को साझा किया गया है। यहां लिखा है कि 9/11, साउथ टावर का ढहना, मलबे का बादल। 

 

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को अमेरिका के 9/11 हमले का पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed