फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact check: prime minister narendra modi is travelling in taxi in France

Fact check: एडिटेड है फ्रांस में पीएम मोदी के टैक्सी से यात्रा करने का दावा करने वाली तस्वीर, पढ़ें पड़ताल

Mon, 24 Feb 2025 07:27 PM IST
जयदेव सिंह फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: जयदेव सिंह Updated Mon, 24 Feb 2025 07:27 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया यूजर एक तस्वीर को शेयर करने दावा कर रहे हैं कि फ्रांस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री को टैक्सी से यात्रा करनी पड़ी। BOOM ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर पीएम मोदी के अक्टूबर 2021 के इटली दौरे की है। जिसे एडिट कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Fact check: prime minister narendra modi is travelling in taxi in France
फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल है। इस तस्वीर को शेयर करने वाले यूजर दावा कर रहे हैं कि फ्रांस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैक्सी से यात्रा करनी पड़ी। इसके साथ ही यूजर इसे प्रधानमंत्री का अपमान बता रहे हैं।
विज्ञापन


बूम ने अपनी जांच में पाया कि पीएम मोदी के अपमान के दावे से वायरल तस्वीर एडिटेड है। यह तस्वीर 31 अक्टूबर 2021 को पीएम मोदी के वेटिकन सिटी दौरे की है, जहां उन्होंने कैथोलिक ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


वायरल तस्वीर में FD 330 MP नंबर वाली वोक्सवैगन कंपनी की कार से पीएम मोदी को उतरते देखा जा सकता है। उनके साथ एक सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद है। तस्वीर में स्विस गार्ड भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फेसबुक यूजर ने तस्वीर के साथ मजाक उड़ाते हुए लिखा है, 'फ्रांस वालो हमारे विष गुरु की इतनी बेइज्जती तो मत करो, टैक्सी से लेकर नहीं जाना चाहिए था।'
आर्काइव लिंक 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यह पोस्ट इसी दावे से वायरल है। आर्काइव लिंक

फैक्ट चेक 
दावे की जांच के लिए हमने वायरल तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। सर्च के दौरान हमें एक्स पर न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर मिली, जिसमें फ्रंट का व्यू नजर आ रहा है।

एएनआई के अनुसार, यह तस्वीर पीएम मोदी की वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात के दौरान अक्टूबर 2021 की है। 

सर्च के दौरान हमें एएनआई के एक्स हैंडल पर ही पीएम मोदी के वेटिकन सिटी दौरे का एक वीडियो भी मिला। इस वीडियो में वायरल इमेज के विजुअल को देखा जा सकता है।

 

दौरे की वास्तविक तस्वीर और वायरल तस्वीर की जांच करने पर हमें पता चला कि वायरल तस्वीर को एडिट किया गया है। वास्तविक तस्वीर में कार पर नंबर प्लेट के नीचे नीले रंग की प्लेट नहीं है।


जब हमने नीले रंग वाली प्लेट के फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया तो पता चला कि यह प्लेट it Taxi नामक ऑनलाइन टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी की है। जो इटली में सेवाएं देती है। 

इसके अलावा गूगल पर कीवर्ड से सर्च करने पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें बताया गया हो कि पीएम मोदी को फ्रांस दौरे में टैक्सी से टूर करना पड़ा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 -12 फरवरी पर फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर थे। वहां उन्होंने पेरिस में आयोजित एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की थी। पीएम मोदी ने मार्सेली में भारत के महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भी किया था।

(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed