फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: No, Navjot Singh Sidhu Is not Siddhu quitting Congress old video is surfacing

Fact Check: क्या कांग्रेस छोड़ने वाले हैं सिद्धू? 13 साल पुराना बयान हो रहा वायरल, जानें वीडियो की पूरी सच्चाई

Thu, 22 Feb 2024 04:16 PM IST
शिवेंद्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र Updated Thu, 22 Feb 2024 04:16 PM IST
सार

Navjot Singh Sidhu: पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू का 13 साल पुराना एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। वीडियो में सिद्धू कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते सुने जा सकते हैं।  

विज्ञापन
Fact Check: No, Navjot Singh Sidhu Is not Siddhu quitting Congress old video is surfacing
नवजोत सिंह सिद्धू फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हाल ही में कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। इनमें महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा और राजस्थान के पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय जैसे चर्चित नाम भी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू का वीडियो साझा कर उनके पार्टी छोड़ने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है दावा?    
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इसमें सिद्धू कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते सुने जा सकते हैं। वायरल वीडियो में सिद्धू कह रहे हैं, 'राहुल गांधी, स्कूल जाओ और राष्ट्रवाद और राष्ट्रद्रोह में फर्क सीखो।'

सिद्धू का यह बयान तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा रहा है। खासतौर पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वेरिफाइड और अन-वेरिफाइड एक्स यूजर वीडियो को साझा कर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। 

एक्स यूजर दीपक व्यास लिखते हैं, 'कांग्रेस के राम मंदिर बहिष्कार के बाद हजारों हिंदू नेता कांग्रेस छोड़ रहे है। नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस छोड़ने से पहले राहुल को रगड़ते हुए हुए कहा कि राहुल गांधी, स्कूल जाओ और राष्ट्रवाद और राष्ट्रद्रोह में फर्क सीखो ठोक ताली।'
 

ऐसे ही कुछ कैप्शन दूसरे यूजर पूजा ने लिखे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी पड़ताल
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें सिद्धू का यह भाषण एक टीवी चैनल के यूट्यूब पर मिला। यह वीडियो करीब 13 साल पहले 8 अक्टूबर 2010 को पोस्ट किया गया था। पूरा वीडियो सुनने से पता चला कि तत्कालीन भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी के सिमी और आरएसएस को एक जैसे बताने वाले बयान को लेकर उन्हें घेरा था। गुजरात में नगर निगम चुनाव में प्रचार के दौरान सिद्धू ने कहा था, 'राहुल बाबा... स्कूल जाओ और राष्ट्रवाद और राष्ट्रद्रोह में फर्क सीखो...।'

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पहले भाजपा के नेता था। जनवरी 2017 में सिद्धू कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। 



इसके अलावा हमें अमर उजाला चंडीगढ़ से संपर्क करने पर सिद्धू से जुड़ी एक खबर भी मिली। इस खबर के अनुसार, भाजपा में शामिल होने वाली अफवाहों पर सिद्धू ने विराम लगा दिया। सिद्धू ने कहा कि यह बात वह एक बार नहीं, बल्कि हजार बार खत्म कर चुके हैं। पंजाब व कांग्रेस के आला नेताओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता न तो एक इंच भी पीछे हटी है और न ही पीछे हटेगी।

 
विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल से स्पष्ट है कि राहुल गांधी के खिलाफ सिद्धू का बयान 13 साल से भी ज्यादा पुराना है। इसके अलावा  सिद्धू ने खुद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली अफवाहों का खंडन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed