फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   fact check AI video of flower-shaped insects shared as real

Fact Check: फूल के आकार के कीड़ों के एआई वीडियो को असली बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 11 Sep 2025 07:57 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 11 Sep 2025 07:57 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें फूलों के आकार के कीड़े नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह असली वीडियो है।हमारी पड़ताल में यह वीडियो एआई से बना निकला है।   

विज्ञापन
fact check AI video of flower-shaped insects shared as real
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फूलों जैसे आकार के कीड़े दिखाई दे रहे हैं, वीडियो को असली बताकर शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह "प्रकृति की सुंदरता" है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर असली बताया जा रहा। वीडियो में आठ अलग अलग फूलों की तरह दिख रहे कीड़ों की वीडियो शेयर की गई है। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वीडियो में दिख रहे कीड़ों के असली होने के दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह सभी वीडियो एआई के माध्यम से बनाए गए हैं। वीडियो के असली होने के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं मिली। 
विज्ञापन

क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इस तरह के अद्भुत कीड़े प्रकृति की सुंदरता हैं। इस तरह के कीड़े प्रकृति में पाए जाते हैं। 

एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “विज्ञान और प्रकृति का अनोखा संगम देखने को मिला है। हाल ही में एक ऐसी अनोखी "धूप प्रपात किट" सामने आई है, जो सूरज की पहली किरण पड़ते ही एक छोटे पौधे से सीधे पेड़ में बदल जाती है। यह किट लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस सर्च से पता चला कि ये सभी नौ क्लिप मूल रूप से oleg.pars नाम के एक इंस्टाग्राम पेज द्वारा शेयर किए गए थे। इस पेज पर ही साफ तौर पर लिखा है कि यह वीडियो एआई का इस्तेमाल करके बनाए गए हैं। इस अकाउंट को देखने से पता चला है कि यह अक्सर एआई से बनाए गए असमान्य दृश्यों वाले वीडियो पोस्ट करता है, जिनमें फूलों के आकार में डिजाइन किए गए कीड़े भी शामिल हैं। 


आगे हमने इस वीडियो के कीफ्रेम्स को एआई डिटेक्टर टूल पर सर्च किया। एआई डिटेक्टर टूल हाइव मॉडरेशन पर जांच करने पर इसने वीडियो के 71.1 प्रतिशत एआई बने होने की संभावना जताई।  

 

इसके बाद हमने तस्वीर को sightengine नाम के एआई टूल से सर्च किया। इस टूल ने भी हमें तस्वीर को एआई से बने होने की जानकारी दी। इस टूल ने वीडियो के 99 प्रतिशत एआई टूल से बने होने की संभावना जताई। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो को एआई के माध्यम से बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed