फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check AI-generated video of a seven-headed snake is being shared as real

Fact Check: सात सिर वाले सांप के एआई से बने वीडियो को असली बताकर किया जा रहा शेयर

Mon, 19 Jan 2026 07:28 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 19 Jan 2026 07:28 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर सात सिर वाले सांप के नदी से निकलने के एक वीडियो के शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को वृंदावन का बताया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो एआई से बना निकला। 

विज्ञापन
Fact Check AI-generated video of a seven-headed snake is being shared as real
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का नदी में नाव पर सवार है। नाव चल रहा है और लड़का अपना और नदी का वीडियो बना रहा है। उसी समय नदी से अचानक एक बड़ा सा सांप निकलता है। इस सांप के सात सिर होते हैं। वीडियो में दिख रहा सांप कल्पना से परे लगता है, लेकिन लोग इसे असली बताकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वृंदावन में नदी के अंदर कालिया नाग जैसा सांप देखने को मिला। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी जांच में सामने आया कि इस वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है। वीडियो में दिख रहा सांप असली नहीं है बल्कि एआई के माध्यम से बनाया गया है। वीडियो को असली बताकर झूठा दावा शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सात सिर वाले सांप के एक वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वृंदावन की एक नदी में कालिया नाग जैसा सांप देखने को मिला।  

बॉबी शबनम (@bobby_shabnam) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “वृंदावन के एक नदी मे अचानक"कालिया नाग" जैसा विशालकाय सांप दिखाई दिया है जिससे इलाके मे दहशत फैल गया है स्थानीय लोगो ने दूर से उसका विडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल प्रसाशन ने लोगो को नदी के पास जाने को मना किया है स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जयश्रीकृष्ण।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 



इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो कई सोशल मीडिया अकाउंट पर इसी दावे के साथ मिला। लेकिन हमें डेविल हार्ट के यूजर नेम के साथ एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यह वीडियो देखने को मिला। इस अकाउंट पर वीडियो को 16 जनवरी 2026 को शेयर किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था। “नदी मै दिखा शेषनाग” इसी के साथ ये भी बताया गया था कि  यह AI द्वारा बनाया गया कंटेंट है, इस वीडियो में दिखाया गया कुछ भी असली नहीं है। यह सिर्फ़ मनोरंजन के मकसद से बनाया गया है।

यह वीडियो एआई से बना है या नहीं ये देखने के लिए हमने एआई डिटेक्टर टूल का इस्तेमाल किया। वीडियो को हाइव एआई डिटेक्टर टूल से जांचने पर हमें पता चला कि वीडियो 99.9 प्रतिशत यानी पूरी तरह एआई से बना हुआ है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो को एआई के माध्यम से बनाया गया है। वृंदावन की नदी में ऐसा कोई सांप नहीं दिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed