फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check A video of a herd of elephants crossing a road from Assam is shared as from Karnataka.

Fact Check: असम में सड़क पार करती हाथियों के झुंड का वीडियो कर्नाटक का बताकर किया जा रहा शेयर

Tue, 25 Nov 2025 09:00 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 25 Nov 2025 09:00 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर हाथियों के झुंड का एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कर्नाटक का है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Fact Check A video of a herd of elephants crossing a road from Assam is shared as from Karnataka.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर हाथियों के झुंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो कर्नाटक का है। वीडियो में हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि वीडियो कर्नाटक के सकलेशपुर का नहीं है। वीडियो असम का है, जो नेशनल हाईवे 39 और मरांगी सर्किल ऑफिस के पास है। कर्नाटक में इस तरह के हाथियों के झुंड के घुसने की कोई खबर नहीं है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक के सकलेशपुर में हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए नजर आया है। 

दिलीप जैन नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “सकलेशपुर टाउन, हासन डिस्ट्रिक्ट, कर्नाटक। हाथियों का एक बहुत बड़ा झुंड, जिसमें कुछ बेबी एलिफेंट भी शामिल हैं, एक जंगल/कॉफी एस्टेट एरिया से दूसरे जंगल/कॉफी एस्टेट एरिया में पंक्चुअल इंस्ट्रक्टर के साथ जा रहा है। जो आजकल हर इंसान के लिए बहुत ज़रूरी है। यहां तक कि कॉफी प्लांटेशन डिस्ट्रिक्ट के कस्बों में भी हाथियों का खतरा बढ़ गया है या वे हाथियों के साथ का मज़ा ले रहे हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे देखते हैं। पोस्ट का लिंक आप यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें न्यूज 18 असम और नॉर्थ ईस्ट के फेसबुक चैनल पर एक वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो में वायरल हो रही वीडियो क्लिप मौजूद थी। इस वीडियो को शेयर करे लिखा गया था “नुमालीगढ़ में हाथियों और इंसानों के बीच बहुत तनाव है, संघर्ष का कारण जानने के बावजूद राज्य का वन विभाग चुप है। नुमालीगढ़ भारत के असम राज्य के गोलाघाट ज़िले में स्थित एक शहर है। 
 

आगे पड़ताल करने पर हमें एलिफेंट जूम नाम के एक यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो अलग एंगल से पोस्ट किया गया था। 13 नवंबर को इस वीडियो को पोस्ट करके लिखा गया था “असम में मरांगी सर्किल ऑफिस के पास नेशनल हाईवे 39 पार करते जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड”
 


 

इस वीडियो में बताई गई लोकेशन को हमने गूगल मैप पर मरंगी सर्कल कार्यालय को सर्च किया। यहां हमें वीडियो में दिख रही लोकेशन गूगल मैप पर भी दिखी। यहां से यह साफ हो गया कि वीडियो असम का है न की कर्नाटक का। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि हाथियों के झुंड का सड़क पार करने का वीडियो कर्नाटक का नहीं बल्कि असम का है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed