फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   A luxurious bungalow is being shared as Misa Bharti's house

Fact check: आलीशान बंगले को मीसा भारती का घर बता कर किया जा रहा है शेयर, पड़ताल में जानें इसका सच

Thu, 12 Jun 2025 08:38 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक, अमर उजाला
फैक्ट चेक, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 12 Jun 2025 08:38 PM IST
सार

Fact check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक आलीशान घर नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह घर लोकसभा सांसद मीसा भारती का है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ है।

विज्ञापन
A luxurious bungalow is being shared as Misa Bharti's house
फेक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल के अंत में बिहार में चुनाव होने वाला है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला आलीशान घर दिखा रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाली महिला लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी बेटी और लोकसभा सांसद मीसा भारती हैं। इसके साथ कहा जा रहा है कि यह घर भी मीसा भारती का है। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया है कि वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला मीसा भारती नहीं हैं। इसके साथ ही हमें वायरल वीडियो में नजर आने वाली महिला का और कई होम टूर के वीडियो देखने को मिला है।
विज्ञापन

क्या है दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा घर मीसा भारती का है।

पिप क्विप्स नाम के एक्स यूजर ने लिखा “यहां तथाकथित गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती चारे से भरी अपनी झोपड़ी दिखा रही हैं। वही लालू जिन्होंने ऊंची जातियों का शोषण किया, करोड़ों की लूट की।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।


पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें सरकिन मैगनिन नाइजीरिया नाम का फेसबुक अकाउंट मिला। इस अकाउंट में हमें वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 2 जून को पोस्ट किया गया था।  

  

इसके साथ ही हमें इस अकाउंट में वायरल वीडियो के जैसे ही अन्य वीडियो भी देखने को मिले, जिसमें वायरल वीडियो में नजर आ रही  महिला कई और पलैट के  दृश्य दिखाती दिख रही है।  
 

 

  


हमने मीसा भारती और वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला की तस्वीर की तुलना की। इस दौरान हमें पाया कि मीसा भारती और वायरल वीडियो में दिख रही है महिला दोनों अलग हैं। यहां से साफ होता है कि वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला मीसा भारती नहीं हैं। हालांकि हमें  अधिकारिक स्रोत से यह पता नहीं चला कि वीडियो में दिख रही महिला कौन है।  

पड़ताल का नतीजा 
हमने पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को झूठा पाया है। वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला मीसा भारती नहीं हैं। इसके साथ ही यह घर भी मीसा भारती का नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed