फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check 2023 video of snowfall in Gurugram shared as recent

Fact Check: गुरुग्राम में ओले गिरने के 2023 के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Sun, 18 Jan 2026 01:28 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sun, 18 Jan 2026 01:28 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर बर्फबारी के एक वीडियो को शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर करके गुरुग्राम में हालिया बर्फबारी का बताया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।

विज्ञापन
Fact Check 2023 video of snowfall in Gurugram  shared as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में सड़क पर बर्फ गिरी हुई नजर आ रही है। लोग उस बर्फ के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत का है। इसे दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम में हुई बर्फबारी की बताकर शेयर किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि 14 जनवरी 2026 को हरियाणा के गुरुग्राम में एंबियंस मॉल के पास बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह दावा भ्रामक है। इस घटना को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है, लेकिन यह घटना 2023 की है। जांच के दौरान हमें यह वीडियो 2023 से इंटरनेट पर मौजूद मिला। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम में 14 जनवरी 2026 को बर्फबारी हुई है। 

जूम टीवी नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करके लिखा गया, “आज कुछ ऐसा हुआ जिस पर यकीन करना मुश्किल है — गुड़गांव में इतिहास में पहली बार बर्फबारी हुई! हाँ, आपने सही पढ़ा। एंबियंस मॉल के पास, यह शहर जो अपनी कांच की इमारतों, ट्रैफिक जाम और तेज़-तर्रार कॉर्पोरेट ज़िंदगी के लिए जाना जाता है, अचानक एक जादुई विंटर वंडरलैंड में बदल गया।" पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो में दिख रहे एक दृश्य का कीफ्रेम सुमेधा शर्मा नाम के एक एक्स अकाउंट पर देखने को मिला। इस अकाउंट पर दो और वीडियो में शेयर किए गए थे। इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया था “#गुरुग्राम #ओलावृष्टि से #शिमला बन गया। एंबियंस मॉल की फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा गिर गया। तापमान लगभग 8 डिग्री कम हो गया। लोग तस्वीरें खींच रहे हैं।

आगे हमें कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर न्यू इंडियन एक्सप्रेस की मीडिया रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को 19 मार्च 2023 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि पिछले कुछ हफ़्तों से चल रही गर्मी के मुकाबले शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आया। आसमान में बादल छाए रहे और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ओले गिरे, जिससे लोगों को राहत मिली। अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री नीचे गिरकर 25.3 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो इस महीने अब तक का सबसे कम तापमान था।

 


 

आगे हमें एक और यूट्यूब अकाउंट मिला। इस अकाउंट पर वायरल हो रहा वीडियो मौजूद था। इस वीडियो को यहां 21 मार्च 2019 को शेयर किया गया था। कैप्शेन में लिखा गया था गुरुग्राम में बर्फबारी। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2023 का है जिसे इस साल का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed