फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Diljit Dosanjh's old video is being linked to the Sardar Ji 3 controversy

Fact Check: दिलजीत दोसांझ का पुराना वीडियो सरदार जी 3 विवाद से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Fri, 27 Jun 2025 08:39 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 27 Jun 2025 08:39 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सरदार जी 3 के विवाद की वजह से दिलजीत दोसांझ ने कहा है कि उन्हें बॉलीवुड से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ है।  

विज्ञापन
Diljit Dosanjh's old video is being linked to the Sardar Ji 3 controversy
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म सरदार जी 3 विवादों में घिर गई है। विवाद की वजह फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया अमिर की मौजूदी है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिलजीत दोसांझ कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एसोसिएशन ने कथित तौर पर दिलजीत दोसांझ पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। जवाब में दिलजीत ने कहा है कि बॉलीवुड में काम मिले या नहीं उन्हें फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया है कि यह वीडियो तीन साल पुराना है, जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

दावा क्या है
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दिलजीत दोसांझ को बॉलीवुड एसोसिएशन ने कथित तौर पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। इसके जवाब में उन्होंंने कहा है कि मुझे फर्क नहीं पड़ता कि बॉलीवुड में काम मिले की नहीं।  

विज्ञापन

मेघ अपडेट्स (@MeghUpdates) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “बॉलीवुड एसोसिएशन ने कथित तौर पर दिलजीत दोसांझ पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। जवाब में दिलजीत ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड से कोई मतलब नहीं है। बॉलीवुड में काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है - यह स्पष्ट करते हुए कि वह उद्योग के दबाव से बेपरवाह हैं और वही करेंगे जो उन्हें सही लगेगा। “ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमेंं फिल्म कम्पेनियन स्टूडियो  पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो 20 सितंबर 2021 को प्रकाशित किया गया है। वीडियो में 25 मिनट के बाद से वायरल वीडियो क्लिप दिखने को मिलती है। वह एक सवाल के जवाब में कहते है कि कोई बात नहीं मुझे काम करना भी नहीं है बॉलीवुड में मुझे सिर्फ संगीत से प्रेम है।  

इसके बाद हमें एंटरटेनमेंट टाइम्स की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2021 को प्रकाशित की गई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में एक इंटरव्यू में, दिलजीत से पूछा गया कि क्या उन्होंने बॉलीवुड में अपने समय का आंनद लिया है। उन्होंने सभी को आश्चर्यचकित करते हुए कहा कि वह 'चुप रहना पसंद करेंगे'। पंजाबी गायक ने आगे कहा कि वह किसी 'सुपरस्टार' द्वारा निर्देशित होने से ज़्यादा अपनी आज़ादी को महत्व देते हैं। यह बताते हुए कि उन्हें बॉलीवुड स्टार बनने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उन्हें संगीत से प्यार है।


इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें अमर उजाला कि एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट को 21 सितंबर 2021 को  प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक बातचीत के दौरान दिलजीत ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड में बड़ा स्टार बनने कि कोई इच्छा नहीं है। उन्हें अपने संगीत से प्यार है और ये वो बिना किसी के कहे तैयार कर सकते  हैं। उन्होंने कहा, "कोई भी सुपरस्टार मुझे ये नहीं बता सकता कि मेरा संगीत चलेगा या नहीं।" 

 

यहां से साफ होता है कि वायरल वीडियो तीन साल पुराना है, जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो तीन साल पुराना है। हालांकि इसे सरदार जी 3 फिल्म विवाद से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed