फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   claim that India released water into the Jhelum river after the Pahalgam attack caused floods in Pakistan is m

Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत के झेलम नदी में पानी छोड़ने से पाकिस्तान में बाढ़ आने का दावा भ्रामक

Thu, 01 May 2025 06:38 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 01 May 2025 06:38 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें बाढ़ के कारण तबाही हो रही है। वीडियो को पाकिस्तान का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि भारत ने झेलम नदी में ज्यादा पानी छोड़ा जिसके कारण बाढ़ आई। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।

विज्ञापन
claim that India released water into the Jhelum river after the Pahalgam attack caused floods in Pakistan is m
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर बाढ़ का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक जगह पर काफी तेजी से पानी आता हुआ नजर आ रहा है। लोग अपने सामान को पानी की तेज धारा से बचाते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना को पाकिस्तान का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सिंधु जल संधि निलंबित होने के बाद का है, जिसके बाद भारत कभी पाकिस्तान को जा रहा पानी रोक रहा है और कभी अचानक छोड़ रहा है। आपको बता दें पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्ता में तनाव बढ़ा हुआ है। इसी बीच भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को खत्म करने का फैसला लिया है। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो इंटरनेट पर 17 अप्रैल 2025 से मौजूद है। इस बाढ़ का पहलगाम में हुए आतंकी हमले से कोई संबंध नहीं मिल पाया है। वीडियो को पहलगाम हमले के बाद शेयर करके भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा झेलम नदी में अचानक पानी छोड़े जाने के कारण पाकिस्तान में आई बाढ़।

विज्ञापन

Veer_sharma_creator नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा “Pakistan को पानी में डूबा दिया” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो सस्टेनमी.इन नाम के एक एक्स अकाउंट पर यह वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो को 17 अप्रैल 2025 को पोस्ट करके कैप्शन लिखा गया था “आज एक और वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के जिला बट्टाग्राम के तहसील अल्लाई में स्थित थाकोट बाजार में बिजली गिरने के बाद आई भयंकर बाढ़ को दिखाया गया है। बाढ़ के कारण दुकानों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।''

 

आगे हमें यह वीडियो  ‘अफ़ग़ानिस्तान वेदर इन्फो’ नाम के फेसबुक पेज पर 16 अप्रैल 2025 को अपलोड मिला। यहां इसे पाकिस्तान में हुई तेज़ बारिश का बता शेयर किया गया था।

 

आगे हमने कीवर्ड के माध्यम से पाकिस्तान में बाढ़ का पता लगाने की कोशिश की, यहां हमें हिंदुस्तान टाइम्स पर 16 अप्रैल 2025 को प्रकाशित पाकिस्तान में भारी बारिश की खबर मिली। खबर में बताया गया था कि इस्लामाबाद, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और इसके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुछ हिस्सों में बुधवार को भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे वाहनों, विंडस्क्रीन, सौर पैनलों और पेड़ों को व्यापक क्षति सहित भारी तबाही हुई।

पहलगाम में आतंकी हमला 22 अप्रैल को हुआ और सिंधु जल संधि को रोकने का फैसला 23 अप्रैल को लिया गया। वीडियो की बात करें तो जो पोस्ट हमें मिला उसके हिसाब से 16 अप्रैल से इंटरनेट पर मौजूद है। इससे साफ होता है कि घटना पहलगाम हमले से संबंधित नहीं है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो को पहलगाम के हमले के बाद भारत के द्वारा उठाए गए कदम से जोड़कर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed