Fact Check: राजौरी में फिदायीन हमला होने का दावा फर्जी, पड़ताल में जानें पूरी सच्चाई
Fact check: सोशल मीडिया पर एक खबर शेयर करके दावा किया जा रहा है कि राजौरी में सेना की ब्रिगेड पर फिदायीन हमला हुआ है। इस दावे को सच बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। अमर उजाला की पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों ने 25 पर्यटकों और और एक स्थानीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पाकिस्तान समर्थित इस आतंकी हमले का जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बुधवार को दिया। इसमें भारत ने पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के कई रिहायशी इलाकों पर हमला करने की कोशिश की जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फर्जी खबर शेयर की जा रही है। इस खबर में दावा किया जा रहा है कि जम्मू और कश्मीर के राजौरी में एक स्थान पर सेना की ब्रिगेड पर फिदायीन हमला हुआ है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। यह दावा बिल्कुल झूठ है। भारत सरकार ने राजौरी में किसी भी तरह के फिदायीन हमले के दावे गलत बताया है।
क्या है दावा
एक खबर को शेयर करके यह दावा किया जा रहा है कि राजौरी में सेना की ब्रिगेड पर फिदायीन" और आत्मघाती हमला किया है।
RCADIAA (@NotOrdinary_G) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक जगह सेना की ब्रिगेड पर फिदायीन हमला।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। पोस्ट का स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं।
इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल के लिए हमने की वर्ड्स के माध्यम से गूगल सर्च किया। यहां हमें न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर मिली। इस खबर में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्व सरमा ने लोगों से फर्जी खबरों को नकारने और सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ने वाली जानकारी को रिपोर्ट करने की अपील की थी। इसी खबर में लिखा गया है कि केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार ने कुछ सोशल मीडिया हैंडलों द्वारा जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की ब्रिगेड पर आत्मघाती हमले और पंजाब के जालंधर में ड्रोन हमले के दावों को 'फर्जी खबर' बताकर खारिज किया है।
इस दावे की और पड़ताल के लिए हमने भारत सरकार की नोडल समाचार एजेंसी पीआईबी की वेबसाइट देखी। यहां हमें पीआईबी का एक्स पोस्ट मिला। इस पोस्ट में इस दावे का खंडन किया गया था। इस पोस्ट में बताया गया कि जम्मू और कश्मीर के राजौरी में सेना की एक ब्रिगेड पर "फिदायीन" हमले के बारे में फर्जी खबरें प्रसारित हो रही हैं। किसी भी सेना कैंट पर ऐसा कोई आत्मघाती हमला नहीं हुआ है। भ्रामक और भ्रम पैदा करने के इरादे से किए गए इन झूठे दावों के झांसे में न आएं।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि राजौरी में किसी भी तरह का कोई फिदायीन हमला नहीं है। गलत खबर को झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।