फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   claim of PM Narendra Modi having dinner with former Pakistan PM Imran Khan is fake

Fact Check: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इमरान खान के साथ खाना खाने का दावा फर्जी, पढ़ें पड़ताल

Sat, 08 Mar 2025 11:25 AM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 08 Mar 2025 11:25 AM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की साथ में खाना खाते एक तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी ने इमरान खान से मुलाकात की है।

विज्ञापन
claim of PM Narendra Modi having dinner with former Pakistan PM Imran Khan is fake
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक साथ खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा  
इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इमरान खान के साथ मुलाकात की और खाना भी खाया। यूजर इस फोटो से मोदी और भाजपा समर्थकों पर निशाना साथ रहे है। 
विज्ञापन


अमन अग्रवाल नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस पोस्ट को शेयर करके लिखा “अंध भक्तों तुम्हारे बाप का कारनामा देख लो अब ये मत बोलना की ये भी नेहरू की साजिश है जो मोदी को जबरदस्ती वहाँ बैठा आया है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन
विज्ञापन




अमन कुमार नाम के एक फेसबुक यूजर ने लिखा “कोई नाम भी ले ले तो गुनहगार कोई वहां जाकर पकोड़े छान आया।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)



इसी तरह के कई और पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वायरल हो रही फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस एक द क्विंट की एक रिपोर्ट मिली जिसमें ये दावा वायरल हो रहा है। आपको बता दें यह रिपोर्ट 2019 की थी। इस रिपोर्ट में तस्वीर को फर्जी बताया गया था। 

रिवर्स इमेज में हमें पाकिस्तानी टीवी चैनल दुनिया का एक वीडियो मिला जिसमें वायरल हो रही तस्वीर मौजूद थी। इस तस्वीर में इमरान खान वायरल हो रही तस्वीर की जैसी जगह पर ही खाना खाते दिख रहे हैं। लेकिन उनके साथ में उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान भोजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “इमरान खान, रेहम ने फैसल वावदा के आवास पर सहरी खाई”

हमे द क्विंट पर भी इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर का लिंक मिला जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की वायरल हो ही तस्वीर मौजूद थी। ये फोटो तब की थी जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इस फोटो को 2013 में प्रकाशित किया गया था। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि नरेंद्र मोदी और इमरान खान की अलग अलग फोटो को एडिट करके बनाया गया है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed