फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Claim of Bihar CM Nitish Kumar slapping is misleading

Fact Check: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थप्पड़ मारने का दावा भ्रामक, पुराना वीडियो वायरल, पढ़ें पड़ताल

Thu, 18 Jul 2024 07:26 PM IST
शिवेंद्र फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Thu, 18 Jul 2024 07:26 PM IST
सार

Fact Check: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल है। इसे साझा कर दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया है।अमर उजाला की पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो कम से कम दो साल पुराना है। 

विज्ञापन
Claim of Bihar CM Nitish Kumar slapping is misleading
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे साझा कर दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया है। 
विज्ञापन


क्या है दावा?
सोशल मीडिया एप एक्स पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि अपने सुरक्षाकर्मियों से घिरे बिहार के मुख्यमंत्री एक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे हैं। इसी दौरान अचानक एक शख्स आता है और उन्हें मारने की कोशिश करता है। 'युवक ने मुख्यमंत्री को मारा थप्पड़' सब टाइटल वाले वीडियो को शेयर कर इसे हालिया बताया जा रहा है। बहुजन मुक्ति पार्टी (एमपी) नाम के एक्स यूजर ने एक्स पर वीडियो साझा किया और लिखा, 'नीतीश कुमार को भी थप्पड़ पड़ गया, बदलाव बहुत तेजी से।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. विलास खरात नाम के एक एक्स यूजर ने भी वीडियो साझा किया और लिखा, 'आरएसएस, भाजपा के साथ जाने का इनाम मिला नीतीश बाबू को! अब बताइए क्या इज्जत बची?' अन्य सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो कुछ ऐसे ही कैप्शन के साथ वायरल हो रहा है।'
 
 
पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर वायरल वीडियो के की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। गूगल रिजल्ट में हमें वीडियो से संबंधित कई ट्वीट मिले। इनमें से कई ट्वीट मार्च 2022 के भी थे। यहां से यह संकेत तो मिल गया कि वायरल हो रहा वीडियो अभी का नहीं है। एक ट्वीट में दावा किया गया था कि बख्यातिरपुर में नीतीश कुमार को किसी सनकी युवक ने जाकर थप्पड़ लगा दिया, सुरक्षा चूक है। ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए। सख्त कारवाई हो। 
 

इस घटनाक्रम की अधिक जानकारी के लिए हमने अमर उजाला नेटवर्क, पटना से संपर्क किया। इस दौरान हमें 27 मार्च, 2022 को अमर उजाला द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के अनुसार, एक युवक जबरन मुख्यमंत्री नीतीश के पास जाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद उसने अचानक ही मुख्यमंत्री को मुक्का मारने की कोशिश की। हालांकि, सीएम इससे बाल-बाल बच गए। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। आरोपी को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।



घटना बख्तियारपुर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी व समाजसेवी पं. शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान हुई थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया था कि आरोपी का नाम शंकर कुमार वर्मा उर्फ छोटू (32) है। पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसके परिजनों ने बताया था कि छोटू की दिमागी हालत ठीक नहीं है। कुछ साल पहले वह दो मंजिला छत से कूद गया था। वह एक बार फांसी लगाकर आत्महत्या करने का भी प्रयास कर चुका है। उसकी पत्नी छोड़कर चली गई है और अपने बच्चों के साथ अलग रहती है। हालांकि, सीएम नीतीश ने युवक के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने युवक की समस्या को समझकर समाधान करने व उसकी चिकित्सा में जरूरी सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया था।

पड़ताल का नतीजा
पड़ताल से साफ है कि यह दावा कि बिहार के मुख्यमंत्री को युवक ने थप्पड़ मारा है, भ्रामक है। यह वीडियो कम से कम दो साल पुराना है। घटना के बाद पूछताछ में पता चला था कि हमले की कोशिश करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed