फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   claim of a 120 feet long snake appearing in Maha Kumbh is false

Fact Check: महाकुंभ में 120 फीट लंबा सांप निकलने का दावा गलत, पड़ताल में जानें वीडियो का सच

Sat, 25 Jan 2025 02:08 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 25 Jan 2025 02:08 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रेन की मदद से पानी के भीतर से एक विशालकाय सांप को निकालने की कोशिश की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो महाकुंभ का है। BOOM ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
claim of a 120 feet long snake appearing in Maha Kumbh is false
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर महाकुंभ मेला परिसर में 120 फीट का सांप निकलने के दावे से कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में क्रेन की मदद से पानी के भीतर से एक विशालकाय सांप को निकालने की कोशिश की जा रही है। वहां आसपास मौजूद लोग इस नजारे को रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


क्या है दावा 
बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि प्रयागराज के महाकुंभ में 1000 किलो का सांप निकलने का दावा फर्जी है। यह वायरल वीडियो किसी वास्तविक घटना का नहीं है।

फेसबुक पर एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया, 'महाकुंभ में निकला 1000 किलो का सांप 120 फुट लंबा।'

विज्ञापन

आर्काइव लिंक.

फैक्ट चेक

महाकुंभ में सांप निकलने से संबंधित न्यूज रिपोर्ट सर्च करने पर बूम ने ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिसमें 120 फीट लंबे और हजार किलो के सांप निकलने की बात की गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हमें अमर उजाला की 17 जनवरी की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें बताया गया था कि महाकुंभ स्थित मीडिया सेंटर में सांप निकलने का मामला सामने आया था। हमने पाया कि वायरल वीडियो का इस घटना से कोई संबंध नहीं है।

वीडियो की तह तक जाने के लिए हमने इसके कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। इसके जरिए हम Linda's AI Live नाम के एक यूट्यूब चैनल पर पहुंचे।

वहां वायरल वीडियो से मिलते-जुलते कई वीडियो मौजूद थे। डिस्क्रिप्शन में इन सभी वीडियो को कम्यूटर जनित बताया गया था. डिस्क्रिप्शन में लिखा था, "इस चैनल की सभी सामग्री पूरी तरह से कंप्यूटर-जनित हैं और केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई गई हैं। कृपया इसे गंभीरता से न लें।"

चैनल पर मिले 11 सेकंड की इस क्लिप में वायरल वीडियो का एक हिस्सा मौजूद है।

इस चैनल पर विशालकाय सांपों और अन्य जानवरों के ऐसे कंप्यूटर जनरेटेड ढेरों वीडियो शेयर किए गए हैं।

 

इन वीडियो में स्पष्ट रूप से ऐसी तमाम विसंगतियां देखी जा सकती हैं, जो आम तौर पर डिजिटली क्रिएट किए गए कंटेंट में होती हैं।

पुष्टि के लिए हमने वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स को AI डिटेक्शन टूल Wasitai पर भी चेक किया। इस टूल ने भी इसके विजुअल्स को AI जनित बताया।



(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed