फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   China removed Pakistan from the category of visa free country

Fact Check: झूठा है चीन का पाकिस्तान को वीजा फ्री देशों की श्रेणी से बाहर करने का दावा, पड़ताल में पढ़ें सच

Tue, 15 Jul 2025 04:28 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 15 Jul 2025 04:28 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि चीन ने पाकिस्तान को वीजा मुफ्त देशों की श्रेणी से बाहर कर दिया है। हमारी पड़ताल में वायर दावा गलत निकला है।

विज्ञापन
China removed Pakistan from the category of visa free country
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन ने हाल ही में कुछ देशों के नागारिकों को वीजा फ्री प्रवेश करने की अनुमति दी है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में लिखा है कि चीन ने पाकिस्तान को वीजा फ्री देशोंं की सूची से हटा दिया है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस फैसले से दोनों देश के रिश्ते पर असर पड़ेगा।  

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया है कि चीन ने कभी भी पाकिस्तान को वीजा फ्री देशों की श्रेणी में नहीं रखा है। 

विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि चीन ने पाकिस्तान को वीजा फ्री की श्रेणी से हटा दिया है। 
वहीदा (@RealWahidaAFG) नाम की एक एक्स यूजर ने लिखा "ब्रेकिंग: चीन ने पाकिस्तान को अपनी वीज़ा-मुक्त देशों की सूची से हटा दिया है। यह द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है।" पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

दावे की पड़ताल करने के लिए हमने पोस्ट में इस्तेमाल कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें पाकिस्तान को वीजा मुफ्त देशों की श्रेणी से बाहर करने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली। 

आगे की पड़ताल में हमें एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 9 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 74 देशों के लोग अब चीन में बिना वीजा के 30 दिन तक रह सकते हैं।  सरकार ने वीजा फ्री का फैसला देश में पर्यटन विभाग में मजबूती देने के लिए लिया है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में नक्शे के जरिए यह बताया गया है कि कौन से देश वीजा मुफ्त की श्रेणी में आते हैं। 


 

इसके बाद हमें द हिंदू की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन की ओर से वीजा के नियमों में नरमी बरतने के कारण पर्यटक धीरे-धीरे चीन की ओर रूख कर रहे हैं। अब 74 देशों के नागरिक बिना वीजा के 30 दिन तक चीन में रहे सकते हैं। आगे इस रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन ने दिसंबर 2023 को फ्रांस, जर्मनी, इटली  नीदरलैंड, स्पेन और मलेशिया के नागरिकों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश का एलान किया था। इस फैसले से लगभग पूरा यूरोप  इसमें शामिल हो गया है। इसके साथ ही पिछले महीने पांच लैटिन अमेरिकी देशों और उज्बेकिस्तान के यात्रियों को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके बाद पश्चिम एशिया के चार देश भी इसके पात्र हो गए। 16 जुलाई को अजरबैजान के जुड़ने के साथ यह संख्या बढ़कर 75 हो जाएगी।


 

इसके बाद हमें चीन की बिजनेस पत्रिका चाइना ब्रीफिंग की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 25 नवंबर 2024 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन की ओर से कौन से देशों को वीजा फ्री के लिस्ट में शामिल है। इसमें हमें कही भी पाकिस्तान का नाम नजर नहीं आया। 

यहां से साफ होता है कि चीन ने कभी भी पाकिस्तान को वीजा फ्री देश के लिस्ट में शामिल ही नहीं किया था। 

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। वायरल दावे को शेयर कर लोग में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed