फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Aurangzeb's posters shown in Dhirendra Shastri's padyatra

Fact Check: धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में नहीं दिखाए गए औरंगजेब के पोस्टर, जानें वायरल वीडियो का सच

Mon, 25 Nov 2024 07:32 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 25 Nov 2024 07:32 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक रैली का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में औरंगजेब के पोस्टर दिखाए गए। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला। 

विज्ञापन
Aurangzeb's posters shown in Dhirendra Shastri's padyatra
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक रैली में कुछ लोग औरंगजेब की तस्वीर लिए हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई राजनीतिक पार्टियों के झंडे भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों हिंदू एकता पदयात्रा पर निकले हुए है। ये पदयात्रा 21 नवंबर से लेकर 29 नवंबर के बीच हो रही है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि 'हिन्दू एकता पदयात्रा' को मुस्लिमों ने औरंगजेब की फोटो दिखाकर नारेबाजी की गई। 
विज्ञापन


मनोज श्रीवास्तव (@ManojSr60583090) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा को मुसलमानों ने औरंगजेब के फोटो दिखाए और नारे लगाए”
विज्ञापन
विज्ञापन

 


डॉ. सुधांशु त्रिवेदी सटायर (@SudhanshuSatire) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कोई दोगला हिंदू इसपर चर्चा नहीं करेगा क्योंकि उनके आका द्वारा पैसे मिलने बंद हो जायेगा। बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री जी के पदयात्रा को मुसलमानों ने औरंगजेब की फोटो दिखाकर नारे लगाए।”
 

पड़ताल 

इस वीडियो का सच जानने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें ये वीडियो 20 नवंबर के आसपास सोशल मीडिया पर शेयर किया हुआ मिला। इस वीडियो को संभाजी नगर का बताया गया था। आगे हमने धीरेंद्र शास्त्री के एक्स हेंडल को देखा। यहां हमें एक पोस्ट मिला जिसमें लिखा था धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा 21 से 29 नवंबर तक है। यहां से ये साफ हो गया कि ये वीडियो यात्रा शुरू होने से पहले का है। 

आगे हमें इस वीडियो में एक पोस्टर दिखा जिसमें लिखा था वोट फॉर जावेद कुरैशी। इसके साथ ही पोस्टर में लोकेशन लिखी थी भड़कल गेट औरंगाबाद। यहां से ये साफ हो गया कि ये वीडियो महाराष्ट्र का है। धीरेंद्र शास्त्री के इस्टाग्राम अकाउंट पर पदयात्रा की जानकारी के साथ शेयर किए गए पोस्टर से हमें पता चला कि पदयात्रा का मार्ग केवल मध्य प्रदेश मे ही है। 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed