फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   AI image goes viral claiming YouTubers Ranveer Allahabadia and Samay Raina have links with BJP

Fact Check: यूट्यूबर रणवीर अल्लाबादिया और समय रैना का भाजपा से संबंध बताते हुए एआई तस्वीर वायरल, पढ़ें पड़ताल

Fri, 21 Feb 2025 01:12 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 21 Feb 2025 01:12 PM IST
सार

Fact Check: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और कॉमेडियन समय रैना की एक तस्वीर को शेयर किया जा रहा है, जिसमें वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) का पटका पहने नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों भाजपा में शामिल हो गए हैं। PTI ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
AI image goes viral claiming YouTubers Ranveer Allahabadia and Samay Raina have links with BJP
फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

'इंडियाज गॉट लेटेंट' यूट्यूब शो विवाद के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और कॉमेडियन समय रैना की एक तस्वीर को शेयर कर रहे हैं, जिसमें वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) का पटका पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे है कि उनके पास बीजेपी में शामिल होने के अलावा कोई और दूसरा विकल्प नहीं बचा है। 

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ, हमारी जांच में पता चला कि वायरल तस्वीर एआई जनरेटेड है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर जीतू ने 17 फरवरी 2025 को यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और कॉमेडियन समय रैना की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे भाजपा का पटका पहने हुए दिख रहे हैं, और दावा किया कि मामला सुलझ गया है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, अंतिम रास्ता यही शेष है.." इस पोस्ट को 10.5 हजार से अधिक बार देखा गया। पोस्ट का लिंक,आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 17 फरवरी 2025 को एक यूट्यूब यूजर ने समान दावे के साथ वायरल पोस्ट को यूट्यूब पर अपलोड किया है। पोस्ट का लिंक,आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल
पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने वायरल दावे का सच जानने के लिए संबंधित कीवर्ड से गूगल ओपन सर्च किया लेकिन पीटीआई को ऐसी कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें इस बात कोई जिक्र किया गया हो। जब डेस्क ने वायरल तस्वीर को ध्यान से देखा, तो उसमें कई गड़बड़ियां नजर आईं, जो यह दिखाती हैं कि यह तस्वीर एआई से बनाई गई है।

जैसे, तस्वीर को बहुत ज्यादा एडिट किया गया था, और बैकग्राउंड के रंग भी अजीब दिख रहे थे। साथ ही, रणवी र अल्लाहबादिया और समय रैना के चेहरे ऐसे लगे जैसे उन्हें जबरन जोड़ा गया हो। नीचे दी गई तस्वीर में यह साफ नजर आ रहा है।

जांच को बढ़ाते हुए हमने एआई डिटेक्टर टूल 'Hive Moderation'  की मदद  से वायरल तस्वीर को स्कैन किया। जांच में सामने आया कि इस तस्वीर को संभवतः एआई टूल्स के जरिये तैयार किया गया है। 'Hive Moderation'  पर मिले रिजल्ट के अनुसार, वायरल तस्वीर 98 प्रतिशत AI निर्मित है। रिजल्ट का स्क्रीनशॉट यहां देखें-

हमारी जांच में पता चला कि रणवीर अल्लाहबादिया समय रैना की वायरल तस्वीर को एआई द्वारा जनरेट किया गया है और इसे सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed