फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   A video of a man carrying a bucket of dirty water to the collectorate in Rajasthan is being shared as from Utt

Fact Check: राजस्थान में गंदा पानी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यक्ति का वीडियो यूपी का बताकर हो रहा शेयर

Sat, 27 Sep 2025 10:30 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 27 Sep 2025 10:30 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के जालौन में एक व्यक्ति के घर से लगातार गंदा पानी आ रहा था, तो बाल्टी भरकर कलेक्टर के ऑफिस पहुंच गया। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
A video of a man carrying a bucket of dirty water to the collectorate in Rajasthan is being shared as from Utt
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक आदमी हाथ में बाल्टी लिए हुए कुछ बोलते नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जालौन का है, जहां एक व्यक्ति लगातार घर में गंदा पानी आने से परेशान था, तो बाल्टी भरकर कलेक्टर के ऑफिस पहुंच गया।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो राजस्थान का है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के जालौन में एक व्यक्ति के घर से लगातार गंदा पानी  आ रहा था, तो बाल्टी भरकर कलेक्टर के ऑफिस पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिस्टर त्यागी (@mktyaggi) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “एक व्यक्ति लगातार घर में गंदा पानी आने से परेशान था, तो बाल्टी भरकर कलेक्टर के ऑफिस पहुंच गया। सोशल मीडिया का इतना फायदा तो हुआ है कि अब एक आदमी भी जिला प्रशासन को हिला सकता है, क्योंकि वह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि हजारों सोशल मीडिया यूजर उसकी आवाज़ बन जाते है। जालौन, उत्तर प्रदेश।”पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें  मरुधर आइना की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 25 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जालोर में बुधवार शाम कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर एक अनोखा वाकया देखने को मिला। जिला परिषद का कर्मचारी राजपाल मीणा अपने घर में भरे सीवरेज के गंदे पानी से परेशान होकर एक प्लास्टिक की बाल्टी में गंदा पानी भरकर सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच गया। उसका कहना था कि पिछले कई दिनों से उसके घर और आसपास का इलाका सीवरेज के पानी से भरा हुआ है, लेकिन नगर परिषद की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। पानी की निकासी न होने से उसका घर अंडरग्राउंड तक डूब चुका है।

आगे की पड़ताल के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमारे जालोर के सहयोगी ने हमें बताया कि जालोर में बुधवार की शाम करीब 6.30 बजे जिला परिषद का एक कार्मिक बाल्टी में सीवरेज का गंदा पानी भरकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया था। इसके बाद यहां कलेक्टर से मिलने की मांग करने लगा। सीवरेज का पानी घरों में घुसने और पानी की निकासी नहीं होने से परेशान होकर उसने ऐसा किया। हालांकि इस दौरान मौजूद पुलिस के जवानों ने उसे वहां से हटा दिया।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को राजस्थान के जालोर का पाया है। इस वीडियो का उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed