फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   A one-year-old video of a bridge collapse in Supaul is being shared as a recent one

Fact Check: सुपौल में पुल गिरने के एक वर्ष पुराने वीडियो को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Mon, 28 Jul 2025 06:20 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 28 Jul 2025 06:20 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर पुल गिरने का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को बिहार में सुपौल-मधुबनी के बीच कोसी नदी पर पुल गिरने का बताया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो एक साल पुराना निकला है। 

विज्ञापन
A one-year-old video of a bridge collapse in Supaul is being shared as a recent one
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, वीडियो में एक निर्माणाधीन पुल टूटा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में बताया जा रहा है कि यह एनएच 18 का ब्रिज अभी गिर गया है। इस ब्रिज के गिरने से कई लोगों की मौत की भी पुष्टि की गई है। कई श्रमिकों के मारे जाने का दावा भी किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि बिहार में सुपौल-मधुबनी के बीच कोसी नदी पर 1200 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल गिर गया। जिसमें कई श्रमिक मारे गए और कई घायल हो गए। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में पता चला कि वीडियो 2024 का है, इसे अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। जांच में सामने आया कि सुपौल में कोसी नदी पर निर्माणाधीन बकौर पुल का बड़ा हिस्सा गिर गया था, जिसमें दबने से एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि अन्य कई घायल हो गए थे।

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि बिहार में सुपौल-मधुबनी के बीच कोसी नदी पर 1200 करोड़ की लागत निर्माणाधीन पुल के गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dr Suraj Yadav Mandal डॉ सूरज मंडल ڈاکٹر سورج منڈل (@suraj_yadav2005) नाम के एक एक्स यूजर ने 27 जुलाई 2025 को वीडियो को शेयर करके लिखा “ब्रेकिंग : अभी अभी। बिहार संकट में। केचुआ को और वोट काटने का मौका, कईयों की जान गई। बिहार में सुपौल-मधुबनी के बीच कोसी नदी पर 1200 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई श्रमिकों के दबने, घायल एवं मृत्यु होने की सूचना।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

  इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 
  पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव के एक्स अकाउंट पर शेयर मिला। इस वीडियो को तेजस्वी यादव ने 22 मई 2024 को शेयर किया था। वीडियो को शेयर करके लिखा था “बिहार में सुपौल-मधुबनी के भेजा-बकौर के बीच कोसी नदी पर 1200 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें कई श्रमिकों के दबने, घायल एवं मृत्यु होने की सूचना मिली है। डबल इंजन सरकार में करोड़ों के पुल गिरना एक परंपरा बन गयी है। सरकार घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था, मुआवजा राशि और दोषी कंपनी व अधिकारियों पर कारवाई करें।”  

  आगे सर्च करने पर हमें फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को 22 मार्च 2024 को प्रकाशित करके बताया गया था “बिहार के सुपौल में एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई मजदूर घायल हो गए। सुपौल के डीएम कौशल कुमार ने एएनआई को बताया, "भेजा-बकौर के बीच मरीचा के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ घायल हो गए।"

  इस खबर के बारे में अधिक जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें यह पता चला कि यह घटना मई 2024 की है जहां सुपौल में कोसी नदी पर बन रहे पुल का गार्डर गिर गया। हादसे में कई मजदूर दब गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। सुपौल के बकोर और मधुबनी जिले के बीच यह पुल बन रहा था। 22 मई को सुबह सात बजे अचानक पुल के पिलर नंबर 50, 51 और 52 के गार्डर भरभरा कर गिर गए।

  पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है यह वीडियो एक वर्ष पुराना है। उस वक्त बिहार के सुपौल में पुल गिर गया था। अब इसे नए सिरे से पुल गिरने की घटना बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed