फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   A five-month-old video of the Bihar Assembly is being shared as recent.

Fact Check: बिहार विधानसभा के पांच महीने पुराने वीडियो को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Fri, 05 Dec 2025 02:25 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 05 Dec 2025 02:25 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तेजस्वी यादव विधानसभा में सम्राट चौधरी को मारने के लिए उठे। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
A five-month-old video of the Bihar Assembly is being shared as recent.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो शेयर हो रहा है। वीडियो में बिहार विधानसभा नजर आ रही है। वीडियो में पुलिस लोगों को घेरे हुए नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तेजस्वी यादव विधानसभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मारने के लिए उठ गए। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमनें पाया कि वायरल वीडियो को पांच महीना पुराना पाया है। साथ ही वीडियो में जो दावा किया जा रहा है वैसी कोई घटना तब भी नहीं हुई थी। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तेजस्वी यादव विधानसभा में सम्राट चौधरी को मारने के लिए उठे। 

मेराज_अंसारी0101 नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “सम्राट चौधरी को मारने उठ गए तेजस्वी यादव बुलडोजर के लिए।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही वीडियो में लिखा है कि बिहार में बुलडोजर बाबा सम्राट चौधरी। सम्राट चौधरी को मारने उठ गए तेजस्वी यादव। 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें फर्स्ट बिहार झारखंड के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 24 जुलाई 2025 को साझा किया गया है। पोस्ट में बताया गया है कि शर्मनाक विधानसभा में मां-बहन की गाली-गलौज, विपक्षी विधायकों की ओर दौड़ पड़े सत्ताधारी विधायक; मारपीट के माहौल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुरक्षा घेरे में सदन से बाहर ले जाया गया।


इसके बाद हमने आगे की पड़ताल में कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें टीवी 9 की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 24 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर लगातार घमासान छिड़ा हुआ है। आज यानी गुरुवार को विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में भिड़ंत हो गई। एसआईआर पर चर्चा के दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। मार्शल ने दोनों पक्षों को रोका। सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद भी दोनों पक्षों के विधायक भिड़े रहे। इस दौरान भाजपा विधायक संजय कुमार ने माइक तोड़ दिया। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक संजय कुमार पर गाली देने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि भाजपाई गुंडों ने मुझे, मेरे माता-पिता और बहन को गालियां दीं।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को पांच महीना पुराना पाया है। वीडियो शेयर करके जो दावा किया जा रहा है उस वक्त भी ऐसी घटना नहीं हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed