फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   2015 video of beating of traffic police goes viral as recent

Fact Check: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पिटाई का 2015 का वीडियो हालिया बताकर वायरल, जानें इसका पूरा सच

Thu, 14 Nov 2024 08:49 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 14 Nov 2024 08:49 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोगों की भीड़ दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पिटाई कर रहे हैं। ये मामला हाल ही का बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में ये दावा भ्रामक निकला। 

विज्ञापन
2015 video of beating of traffic police goes viral as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क पर दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग सड़क पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पिटाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि कुछ मुस्लिम लोगों ने सड़क पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन


रवींद्र कुमार गुप्ता (@rkgupta5660) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “पुलिस द्वारा चालान काटने पर शांतिदूतों ने उनकी पिटाई की। जो कानून को चुनौती है। यह विडियो बताता है कि आगे हिन्दुस्तान मे क्या क्या होगा। कड़वा सच यह है कि देश को बाहर से ज्यादा अन्दर से बहुत ज्यादा खतरा है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सर्वेश कुमार02( हिंसक हिंदू) (@Sarvesh38453373) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटने पर मुसलमानों ने उनकी पिटाई कर दी ये कानून को चुनौती है। यह वीडियो बताता है कि आगे क्या होने वाला है।”
 

एडवोकेट नीरज चौहान (@Adv_Neeraj_Ch) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “चालान काटने पर ट्रैफिक पुलिस की पिटाई की, कहने को यह डरे हुआ लोग है पर हकीकत यह हैं कि इन्हें किसी का डर नही है। न यह पुलिस से डरते है,न कानून तोड़ने से, न कोर्ट कचहरी से। यह एहसान फरामोश वर्चस्ववादी कब्जवादी अवसरवादी है। जब यह झुंड में होते है तो अपने असली रूप में आ जाते है।”
 

पड़ताल 

दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें एनडीटीवी की एक वीडियो रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को 14 जुलाई 2015 को में पोस्ट की गई थी। यह मामला दिल्ली के गोकुलपुरी का बताया गया था।  

आगे हमने इस वीडियो के बारे में और अधिक जानने के लिए इस मामले से जुड़े कीवर्ड सर्च किए। यहां हमें न्यूज 18 हिंदी की एक खबर मिली। इस खबर को भी 2015 में पोस्ट किया गया था। इस खबर के शीर्षक में लिखा था कि  “चालान काटने पर बाप बेटे ने पुलिस को पीटा। 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो नौ साल पुराना है जिसे हाल ही का बताकर शेयर किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed