फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   express your love in public place cause to break up

प्रेम के सार्वजनिक प्रदर्शन से खराब हो सकते हैं रिश्ते

Wed, 13 Feb 2013 01:00 PM IST
लंदन/आईएएनएस
लंदन/आईएएनएस Updated Wed, 13 Feb 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
express your love in public place cause to break up

फिल्मों में दिखाए जाने वाले नुस्खे असल जिंदगी में भी सफल हों यह जरूरी नहीं। एक अध्ययन में पता चला है कि फिल्मों में जहां प्रेमी-प्रेमिका द्वारा प्रेम का सार्वजनिक रूप से इजहार करने पर खुश होती है, वहीं असल जिंदगी में इसका असर ठीक विपरीत होता है।

विज्ञापन


यहां तक कि 'वैलेंटाइन्स डे' भी इस सच का अपवाद नहीं है। डेली मेल के मुताबिक ब्रिटेन में हुए एक अध्ययन के बाद लोगों को प्रेम के इजहार के लिए जगह चुनने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


वेबसाइट एमएसएन के द्वारा किए गए 2,000 लोगों के एक सर्वेक्षण में 28 प्रतिशत लोगों ने माना कि सार्वजनिक स्थानों पर और दूसरे लोगों की मौजूदगी में प्रेम का इजहार उन्हें असहज करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक चौथाई ब्रिटिश युवतियां सार्वजनिक स्थानों पर गले लगने और यहां तक कि हाथ थामने में झिझक महसूस करती हैं। जबकि हर 10 में से एक महिला ऐसे पुरुषों का साथ पसंद नहीं करती जो सार्वजनिक स्थानों पर भी प्रेम का इजहार करने से बाज नहीं आते।

दो तिहाई लोगों का कहना था कि वेलेंटाइन्स डे पर वे अपने साथी के प्रति दूसरे दिनों की अपेक्षा विशेष लगाव प्रदर्शित नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed