फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zubeen Gargs cousin and Assam Police DSP Sandipan Garg arrested in connection with singers death

Zubeen Garg: जुबीन गर्ग के निधन मामले में आया नया अपडेट, असम पुलिस के डीएसपी और चचेरे भाई संदीपन गर्ग गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 12:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 08 Oct 2025 12:28 PM IST
सार

Zubeen Garg Death: सिंगर जुबीन गर्ग के निधन के मामले में हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आइए जानते हैं ये कौन लोग हैं?

विज्ञापन
Zubeen Gargs cousin and Assam Police DSP Sandipan Garg arrested in connection with singers death
संदीपन गर्ग, जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स @@ArpanaSpeaks

विस्तार

गायक जुबीन गर्ग के निधन मामले में चल रही जांच में एक नया मोड़ आया है। पुलिस ने गायक के चचेरे भाई और असम पुलिस सेवा अधिकारी संदीपन गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। वह सिंगापुर में उस नौका पर गायक के साथ मौजूद थे, जहां उनका निधन हुआ था। एसआईटी/सीआईडी ने अब तक इस मामले में कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा, जुबीन के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी और सह-गायक अमृतप्रभा महंत सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया
सीआईडी की तरफ से की गई कई पूछताछ के बाद संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दिवंगत गायक के कई करीबी सहयोगियों के साथ भी पूछताछ की गई थी। संदीपन गर्ग को आज चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को मिली Y कैटेगरी की सिक्योरिटी, तैनात रहेंगे सीआरपीएफ के जवान
विज्ञापन
विज्ञापन

Zubeen Gargs cousin and Assam Police DSP Sandipan Garg arrested in connection with singers death
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
जुबीन को जहर देने का इल्जाम
संदीपन गर्ग से पहले, पुलिस ने इस मामले में चार अन्य को गिरफ्तार किया था। शेखर ज्योति गोस्वामी ने आरोप लगाया था कि गायक के मैनेजर और सिंगापुर में जिस कार्यक्रम में उन्हें परफॉर्म करना था, उसके आयोजक ने उन्हें जहर दिया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने इस बात को छिपाने के लिए खास तौर पर एक विदेशी जगह चुनी।

विज्ञापन

19 सितंबर को हुआ था निधन
ख्याल रहे कि असमिया गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में एक द्वीप के पास तैरते समय निधन हो गया था। वह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए सिंगापुर में थे और नौका यात्रा पर गए थे। उनके निधन के बाद उनके शव को दिल्ली लाया गया। इसके बाद असम में लाया गया। यहां दोबारा पोस्टमार्टम के बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed