फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zubeen garg case singer wife garima demands to punish guilty and assam minister atul bora writes letter to PM

Zubeen Garg: जुबीन की पत्नी ने लौटाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बोलीं- दोषियों को कड़ी सजा मिले

Sat, 04 Oct 2025 05:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 04 Oct 2025 05:46 PM IST
सार

Zubeen Garg Case: असमिया गायक जुबीन गर्ग के निधन के बाद से उनकी मौत को लेकर लगातार जांच चल रही है। अब सिंगर की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने दिवंगत पति की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लौटाते हुए दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की है। साथ ही असम के मंत्री अतुल बोरा ने प्रधानमंत्री को उच्चस्तरीय न्याय के लिए पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Zubeen garg case singer wife garima demands to punish guilty and assam minister atul bora writes letter to PM
जुबीन गर्ग और उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा ने शनिवार को अपने पति की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को लौटा दिया। इसके अलावा उन्होंने जांच अधिकारियों से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कानून व्यवस्था पर भरोसा जताया है। इसके अलावा असम के मंत्री अतुल बोरा ने प्रधानमंत्री और असम सीएम को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जुबीन की पत्नी ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लौटाई
दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने शनिवार को अपने पति की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को लौटाते हुए कहा कि यह उनका निजी रिपोर्ट नहीं है। इसके अलावा कहा कि जांचकर्ता ही यह तय कर पाएंगे कि इसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए या नहीं। गरिमा ने कहा, "मैंने व्यक्तिगत रूप से सोचा और सुझाव भी लिए। चूंकि जांच चल रही है, इसलिए मैंने रिपोर्ट को अपना निजी दस्तावेज नहीं माना। इसलिए, मैंने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जांच अधिकारी को लौटा दिया है।" गरिमा गर्ग ने कहा कि वह बस यही चाहती हैं कि जांच सही ढंग से हो और जल्द से जल्द तथ्यों का पता लगे।
विज्ञापन


गरिमा सैकिया गर्ग ने कहा- जुबीन गर्ग को न्याय मिलना चाहिए
दिवंगत गायक ज़ुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने एएनआई से बात की। उन्होंने कहा, 'किसी ने कुछ गलत किया है और वह दोषी साबित होता है, तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए और जुबीन गर्ग को न्याय मिलना चाहिए। सरकार और कानून व्यवस्था ने जो भी फैसला लिया है, वह सही दिशा में है, क्योंकि यह जुबीन का मामला है। यह सिर्फ एक और व्यक्ति का मामला नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: ‘जुबीन गर्ग को जहर दिया गया’, बैंडमेट ने किया खुलासा; आयोजक पर लगाए गंभीर आरोप

असम के मंत्री अतुल बोरा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
असम के मंत्री अतुल बोरा ने एएनआई से बात की। उन्होंने कहा, "हमने (असम गण परिषद) प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को उच्च स्तरीय जांच के लिए पत्र लिखा है। हम मांग कर रहे हैं कि दिवंगत गायक को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया जाए। उन्हें इसी तरह सम्मानित किया जाना चाहिए।" इसके साथ ही अतुल बोरा ने  कहा कि सिंगर की मौत के बाद से ही असम में उत्सव का माहौल नहीं है और लोग सकारात्मक परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 
 
 
 
एपीएस अधिकारी संदीपन गर्ग CID के सामने पेश हुए
 
किस तरह हुई जुबीन गर्ग की माैत
सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में हुआ। सिंगर जुबीन, पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में शामिल होने के लिए सिंगापुर गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed