फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zubeen garg bandmate Partha Pratim Goswami accused to singer manager siddharth and shekhar

Zubeen Garg: जुबीन के बैंडमेट पार्थ ने सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- 'उन्हें समुद्र में…

Sun, 05 Oct 2025 09:56 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 05 Oct 2025 09:56 PM IST
सार

Zubeen Garg Case: सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर जांच की जा रही है, जिसमें प्रतिदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब दिवंगत गायक के बैंडमेट पार्थ प्रतिम गोस्वामी ने सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ और शेखर ज्योति पर बड़ा आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Zubeen garg bandmate Partha Pratim Goswami accused to singer manager siddharth and shekhar
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स

विस्तार

असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब सिंगर के बैंडमेट पार्थ प्रतिम गोस्वामी ने उनके मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों ने दिवंगत गायक को समुद्र में ले जाकर तैराया।

विज्ञापन


सिंगर के बैंडमेट पार्थ प्रतिम गोस्वामी ने लगाया आरोप
जुबीन गर्ग के बैंडमेट पार्थ प्रतिम गोस्वामी ने एएनआई से बात की। उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी लापरवाही और असावधानी सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ और उनके बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी की थी। आप लोग जुबीन की परछाईं की तरह रहते हैं और आप एक ऐसे व्यक्ति को समुद्र में तैरने के लिए ले आए जो पूरी रात सोया नहीं था। वो भी यह जानते हुए कि जुबीन गर्ग को बीमारी है। आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? आपने उन्हें सोने नहीं दिया और उन्हें समुद्र में ले जाकर तैराया क्योंकि आप समुद्र में मजे करना चाहते थे। मैं मरते दम तक उन्हें इस बेवकूफाना गलती के लिए कभी माफ नहीं करूंगा।'

विज्ञापन


सीआईडी की मदद करने के लिए तैयार
पार्थ प्रतिम गोस्वामी ने कहा, 'मैं CID की 110% मदद करने को तैयार हूं। यह मामला हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है।'
 



यह खबर भी पढ़ें: Rajinikanth: पत्तल में खाना खाते दिखे रजनीकांत, फिल्मों से ब्रेक लेकर आध्यात्मिक यात्रा पर निकले एक्टर

कब हुई थी जुबीन गर्ग की माैत?
सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में हुआ। सिंगर जुबीन, पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में शामिल होने के लिए सिंगापुर गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed