फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth took break from professional commitments and embarked on spiritual journey relishes meal roadside

Rajinikanth: पत्तल में खाना खाते दिखे रजनीकांत, फिल्मों से ब्रेक लेकर आध्यात्मिक यात्रा पर निकले एक्टर

Sun, 05 Oct 2025 09:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 05 Oct 2025 09:53 PM IST
सार

Rajinikanth On Spiritual Journey: अभिनेता रजनीकांत ने इन दिनों प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से ब्रेक ले लिया है। वे हिमालय में आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान वे सड़क किनारे पत्तल पर खाने का लुत्फ उठाते नजर आए।

विज्ञापन
Rajinikanth took break from professional commitments and embarked on spiritual journey relishes meal roadside
पत्तल पर खाना खाते दिखे रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार रजनीकांत ने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। वे आध्यात्मिक यात्रा पर हिमालय की तरफ गए हैं। रजनीकांत को इस दौरान पत्तल पर खाना खाते देखा गया। रजनीकांत अपने सादगीभरे अंदाज के लिए लोकप्रिय हैं। अब जब वे फिल्मों और चकाचौंध से दूर आध्यात्मिक यात्रा पर हैं तो उनका यह अंदाज फैंस और करीब से देख पा रहे हैं।

विज्ञापन

दोस्तों के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर रजनीकांत
अभिनेता रजनीकांत आज रविवार सुबह अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश में मुनि की रेती शीशमझाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे। आश्रम में वह स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधी स्थल पर पहुंचे। समाधि स्थल पर उन्होंने उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। आश्रम में उन्होंने ध्यान के साथ ही गंगा घाट पर आयोजित गंगा आरती में प्रतिभाग किया। 

Who Is Malti Chahar: कौन हैं दीपक चाहर की बहन मालती? सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में हुई है जिनकी एंट्री

ग्लैमर से दूर पत्तल पर खाना खाते दिखे सुपरस्टार
रजनीकांत अपनी हिमालय यात्रा के दौरान पत्तल पर खाना खाते दिखे। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रजनीकांत अपने दोस्तों के साथ आध्यात्मकि यात्रा पर हैं। इस दौरान उनकी फोटोज सामने आ रही हैं। एक तस्वीर में रजनीकांत सड़क किनारे पत्तल पर सर्व किए गए खाने का लुत्फ उठाते दिखे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajinikanth took break from professional commitments and embarked on spiritual journey relishes meal roadside
स्थानीय लोगों से बात करते रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

स्थानीय लोगों से की बात
रजनीकांत की एक और फोटो भी सामने आई है। इसमें वे एक आश्रम में स्थानीय निवासियों से मिलते और बात करते दिख रहे हैं। सफेद रंग के सादगीभरे कपड़ों में एक्टर ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंका दिया है। एक्टर ने यह साबित कर दिया कि वे बेशक सुपरस्टार हैं, मगर आज भी जमीन से जुड़े हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों वे फिल्म 'कुली' में नजर आए। फिलहाल वे 'जेलर 2' पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed