जाकिर खान ने लिया कॉमेडी से ब्रेक, आगामी प्रोजेक्ट या स्वास्थ्य? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Zakir Khan Break From Comedy: दिग्गज कॉमेडियन जाकिर खान ने अपने फ्यूचर प्लान को लेकर एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने लंबा ब्रेक लेने की घोषणा की है। जानिए इसके पीछे की वजह…
विस्तार
स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान इन दिनों अपने स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल 'पापा यार' के लिए अलग-अलग शहरों का दौरा कर रहे हैं। जाकिर की कॉमेडी को सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि हर जगह काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अब जाकिर ने कॉमेडी से एक लंबे ब्रेक की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह खबर हाल ही में हैदराबाद में हुए एक शो के दौरान साझा की।
स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए लिया ब्रेक
जाकि खान के इस शो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाकिर को मंच से दर्शकों को संबोधित करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अपनी आगामी योजनाओं के बारे में बताते हुए जाकिर ने कहते हैं कि ‘मैं एक बहुत लंबे ब्रेक पर जा रहा हूं। शायद 2028-29 तक या फिर 2030 तक भी। यह तीन, चार या पांच साल का ब्रेक होगा, ताकि मैं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकूं और कुछ अन्य चीजों को सुलझा सकूं। इसलिए यहां मौजूद हर कोई मेरे दिल के बहुत करीब है। आपकी उपस्थिति मेरे लिए कल्पना से परे है, और मैं आप सभी का हमेशा आभारी रहूंगा। बहुत-बहुत धन्यवाद।’
🚨 Zakir Khan announces a long break till 2030 to focus on health and other aspects of his life pic.twitter.com/s3bIrj46SF
विज्ञापन विज्ञापन— @ñkür🔭 (@ankurtweetsyo) January 20, 2026
कॉमेडियन ने मंगलवार दोपहर इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपने कॉमेडी से ब्रेक लेने के संकेत दिए। दुबई पहुंचने के बाद उन्होंने एक अपडेट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने फैसले की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, ‘20 जून तक हर शो एक जश्न है। इस बार मैं कई शहरों में नहीं आ पाऊंगा, इसलिए कृपया थोड़ी और मेहनत करके शो देखने आएं। आपके प्यार के लिए धन्यवाद।’
पिछले एक दशक से लगातार काम कर रहे हैं जाकिर
जाकिर खान पहले भी अपनी सेहत की समस्याओं के बारे में बात कर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया था कि वे एक साल से अधिक समय से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, लेकिन काम करते रहे क्योंकि तब यह जरूरी लग रहा था। उन्होंने स्वीकार किया कि लगभग एक दशक तक लगातार दौरे करना, प्रतिदिन दो से तीन शो करना, नींद की कमी, सुबह की उड़ानें और अनियमित खान-पान जैसी उनकी व्यस्त दिनचर्या ने उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाला। उस वक्त भी जाकिर ने एक संकेत दिया था कि वो काम से ब्रेक ले सकते हैं। अब एक्टर ने ये कंफर्म कर दिया है।