Yuzvendra Chahal: खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे युजवेंद्र चहल, धनश्री से तलाक पर तोड़ी चुप्पी
Yuzvendra Chahal on Divorce: कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक को लेकर भारतीय स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अब फाइनली पहली बार बयान दिया है। चहल ने निजी जिंदगी को लेकर क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युजवेंद्र चहल ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी और मार्च 2025 में दोनों का तलाक हो गया। इतने लंबे समय तक किसी भी तरह की नकारात्मक खबरों से खुद को दूर रखने के बावजूद, जब शादी टूटने की कगार पर पहुंची, तब भी दोनों ने सोशल मीडिया पर सामान्य कपल की तरह ही दिखना जारी रखा।
राज शमानी के साथ अब पॉडकास्ट में चहल ने अपने इसी दौर को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वो और धनश्री दोनों अपने-अपने करियर को लेकर संघर्ष कर रहे थे। उनका मानना है कि दो महत्वाकांक्षी लोग साथ रह सकते हैं, लेकिन उसके लिए समझ की जरूरत होती है, जो वक्त के साथ कम होती चली गई।
ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' के यूट्यूब पर आते ही आधी रात को आमिर खान ने मांगी माफी, जानें क्या है वजह
चहल ने निजी जिंदगी पर किया खुलासा
चहल ने इस बातचीत में बताया कि उन्होंने और धनश्री ने जानबूझकर अपने रिश्ते की परेशानियों को लोगों से छिपाया। वो नहीं चाहते थे कि उनकी निजी जिंदगी सार्वजनिक बहस का विषय बने। उन्होंने कहा, 'हमने तय किया कि जब तक अंतिम फैसला नहीं हो जाता, तब तक हम एक सामान्य जोड़े की तरह दिखते रहेंगे। मैं हर बार हंसता था, पर अंदर से टूट चुका था।'
चहल को आते थे जान देने के ख्याल
इस दौर में चहल को गहरा मानसिक तनाव झेलना पड़ा। उन्होंने बताया कि लगभग 40 दिनों तक वो सिर्फ 2 घंटे ही सो पाते थे और बाकी समय मानसिक उथल-पुथल से जूझते थे। चहल ने कहा,
'कई बार लगता था कि इस सब से अच्छा है कि सब खत्म कर दूं। मैं खुद को खत्म करने की सोचने लगा था। लेकिन मेरे दोस्तों ने मुझे उस अंधेरे से बाहर निकाला।'
चहल पर लगा धोखा देने का आरोप
तलाक के प्रोसेस के बीच चहल पर कई तरह के आरोप लगे, खासकर धोखाधड़ी को लेकर। इस पर चहल ने कहा, 'लोगों ने मुझे धोखेबाज कहा, जबकि मैंने कभी किसी का दिल नहीं तोड़ा। मेरी दो बहनें हैं और मैंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। सिर्फ इसलिए कि मेरा नाम किसी महिला के साथ जोड़ा गया, इसका मतलब यह नहीं कि मैं दोषी हूं।'
युजवेंद्र चहल और धनश्री का तलाक
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की मुलाकात एक वर्चुअल डांस क्लास के जरिए हुई थी, जहां धनश्री ने चहल को डांस सिखाना शुरू किया। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया। दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन वक्त के साथ उनके बीच दूरियां बढ़ने लगीं। मार्च 2025 में दोनों ने तलाक ले लिया।