फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yuvika Chaudhary Reveals Why She Kept Silent On Divorce Rumours With Prince Narula

Yuvika chaudhary: अलगाव की अफवाहों पर बोलीं युविका, ‘मैंने चुप रहना बेहतर समझा’; प्रिंस का क्या था रिएक्शन?

Tue, 13 May 2025 12:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 13 May 2025 12:14 PM IST
सार

हाल ही में एक्ट्रेस युविका चौधरी ने उन अफवाहों पर बात की, जिसमें कहा गया था कि उनका प्रिंस नरुला से अलगाव हो रहा है। इन अफवाहों ने उनके रिश्ते पर असर कैसे डाला? पैरेंट्स का रिएक्शन इन खबरों पर क्या रहा? जानिए, इन बातों को लेकर युविका ने क्या कहा? 

विज्ञापन
Yuvika Chaudhary Reveals Why She Kept Silent On Divorce Rumours With Prince Narula
युविका चौधरी और प्रिंस नरुला - फोटो : इंस्टाग्राम@yuvikachaudhary

विस्तार

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की मुलाकात ‘बिग बॉस 9’ के दौरान हुई, इसके बाद ही ये रिलेशनशिप में आए। साल 2018 में ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए। पिछले साल इनके अलगाव की खबरों ने तब जोर पकड़ा, जब युविका और प्रिंस माता-पिता बने। दरअसल, प्रिंस ने बेटी के जन्म पर कहा था कि युविका ने इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी। जिस दिन युविका हॉस्पिटल पहुंची, प्रिंस शूटिंग में व्यस्त थे। इसी बात के कारण ही प्रिंस और युविका के अलगाव की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। अब युविका ने इन्हीं सब अफवाहाें को लेकर चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन

अफवाह का असल कारण बताया 
टाइम्स ऑफ इंडिया से की गई बातचीत में युविका कहती हैं, ‘हम दोनों घर पर नहीं बैठ सकते थे किसी को बाहर जाकर काम करना था। मैं भी खुश थी प्रिंस हमारे लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं। प्रिंस अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहते थे, उसी दौरान हमारा घर भी बन रहा था। प्रिंस घर और काम दोनों को देखकर रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने मेरा व्लॉग देखा और अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि हमारा अलगाव हो रहा है। इस वजह से हमारे पैरेंट्स काफी परेशान हो गए।’   

विज्ञापन

 

Yuvika Chaudhary Reveals Why She Kept Silent On Divorce Rumours With Prince Narula
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी अपनी बेटी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@ princenarula
युविका ने सफाई क्यों नहीं दी 
युविका आगे कहती हैं, ‘अगर मैं मीडिया में आकर इन बातों के बारे में सफाई देती तो ये बातें और बढ़ सकती थीं। ऐसे में मैंने चुप रहना ही बेहतर समझा। मुझे पता था एक दिन सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा। जबकि प्रिंस मुझे अलग हैं। वह काफी इमोशनल, हाइपर भी हैं। इसके बावजूद हमने इस सिचुएशन को अच्छे से हैंडल किया।’ 

युविका का करियर फ्रंट 
इन दिनों युविका चौधरी करियर ब्रेक पर हैं, वह अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। साथ ही अपना एक व्लॉगिंग चैनल भी यूट्यूब पर चलाती हैं। युविका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी, इसके बाद वह कई फिल्मों, टीवी सीरियल और रियालिटी शो में नजर आईं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed