फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yudhra Actor Siddhant Chaturvedi clarify after being called arrogant important to Stand on you spine

Siddhant Chaturvedi: अनन्या के संघर्ष वाले बयान पर सिद्धांत ने फिर दी सफाई, बोले- अपने दम पर खड़े होना पड़ेगा

Thu, 12 Sep 2024 12:59 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 12 Sep 2024 12:59 PM IST
सार

एक्टर्स राउंडटेबल में अपने बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि जिसे कुछ लोग अहंकार समझ रहे थे, वह वास्तव में आत्मविश्वास था। वह केवल वही व्यक्त कर रहे थे जो उन्हें सच लगता था।

विज्ञापन
Yudhra Actor Siddhant Chaturvedi clarify after being called arrogant important to Stand on you spine
सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantchaturvedi

विस्तार

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी की अपकमिंग फिल्म 'युध्रा' का ट्रेलर लांच हो चुका है। इन दिनों अभिनेता फिल्म के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं। इस बीच उनका अनन्या पांडे को लेकर दिया गया बयान फिर से वायरल हो रहा है। अनन्या पर की गई इस टिप्पणी के बाद सिद्धांत को 'घमंडी' करार दिया गया। इसके बाद सिद्धांत ने अपनी टिप्पणी को लेकर खुलकर बात की है, आइए आपको बताते हैं क्या बोले अभिनेता।
विज्ञापन

 
आप जितना दबेंगे, लोग उतना दबाएंगे
एक्टर्स राउंडटेबल में अपने बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि जिसे कुछ लोग अहंकार समझ रहे थे, वह वास्तव में आत्मविश्वास था। वह केवल वही व्यक्त कर रहे थे जो उन्हें सच लगता था। एक्टर ने कहा, 'मैं रेडिट पर इससे जुड़ी पोस्ट पढ़ रहा था। हालांकि यह राउंडटेबल से जुड़ा मामला है, जिसको लेकर लोग मेरे बारे में ऐसा सोचते हैं। लेकिन सच में ईमानदारी से कहूं तो मैं ये साफ करना चाहूंगा कि इसके बिना जीवित रहना बहुत मुश्किल है। आपको अपने दम पर खड़े होना पड़ेगा। आप जितना दबते रहोगे, उतना ही दबाए जाओगे'।
विज्ञापन


अपने सोच पर टिके रहना है जरूरी
सिद्धांत ने कहा, 'मैं बहुत ही विनम्र परिवेश में पला बढ़ा हूं। अपने पेरेंट्स के साथ ही रहता हूं। मुझे बहुत प्यार भी मिला है, लेकिन कई बार आपको अपनी सोच पर टिके रहना होता है। अपने आत्म मूल्य के बारे में न बोलने से लोगों में धारणा बनी रहती है कि उनमें आत्म मूल्य की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं गड्ढे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा हूं
सिद्धांत ने कहा, 'जहां अंधेरा हो वहां से छलांग लगाए बिना बाहर नहीं निकला जा सकता है। आपको रस्सी काटनी होगी। रस्सी काटना अहंकार और मूर्खता हो सकती है क्योंकि ब्रूस वेन गिर सकता है और मर सकता है, लेकिन वह छलांग लगाता है और गड्ढे से बाहर निकल जाता है। मैं अभी भी गड्ढे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा हूं। मैं रोशनी देख सकता हूं और यह मुझे उस गड्ढे के करीब ले जाएगा जिसे मैं महसूस करता हूं'।


अनन्या को लेकर की थी ये टिप्पणी
आपको बता दें सिद्धांत ने अनन्या को लेकर टिप्पणी की थी, ' जहां हमारे सपने पूरे होते हैं, वहीं इनका संघर्ष शुरू होता है'। सिद्धांत की फिल्म 'युध्रा' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मालविका मोहनन, राम कपूर, राज अर्जुन और गजराज राव भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed