{"_id":"69a943b735936f90040e4b15","slug":"youtuber-anurag-dobhal-allegations-on-parents-say-they-are-the-cause-of-my-death-video-goes-viral-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UK 07 Rider: अनुराग डोभाल ने परिवार पर लगाए संगीन आरोप, कही ऐसी बातें कि वायरल हो गया वीडियो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
UK 07 Rider: अनुराग डोभाल ने परिवार पर लगाए संगीन आरोप, कही ऐसी बातें कि वायरल हो गया वीडियो
Thu, 05 Mar 2026 02:20 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Thu, 05 Mar 2026 02:20 PM IST
सार
UK 07 Rider: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल का एक वीडियो वायरल हो रहा जो काफी परेशान करने वाला है। इस वीडियो में उन्होंने अपने माता-पिता पर संगीन इल्जाम लगाए हैं।
विज्ञापन
अनुराग डोभाल
- फोटो : यूट्यूब
विस्तार
मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। यह वीडियो उन्होंने खुद शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने अपने परिवार पर यातना और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब से उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रितिका से इंटर-कास्ट शादी की है, तब से ऐसी हालत है।
वीडियो में क्या है?
रियलिटी शो बिग बॉस 17 के लिए मशहूर अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'आखिरी संदेश'।
दो घंटे के वीडियो में, अनुराग को रोते हुए और यह कहते हुए सुना जा सकता है 'पिछले कुछ महीनों में, मेरी जिंदगी में इतना बड़ा बदलाव हुआ है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी ऐसे पटक के छोड़ देगी।'

आत्महत्या के बारे में सोच रहे अनुराग
यूट्यूबर ने दावा किया कि उसकी पत्नी रितिका उसे छोड़कर चली गई है। वह सुसाइड करने के बारे में भी सोच रहा है। उसने आगे कहा 'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह भावना कैसे खत्म करूं। इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। पांच दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।'

Arjun-Saaniya Marriage: अमिताभ बच्चन से लेकर हेजल कीच तक, सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में पहुंचे कई सेलेब्स
क्या है परेशान होने की वजह?
अनुराग ने आरोप लगाया कि उनके माता-पिता ने रितिका के साथ उनकी शादी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और उन्हें घर में घुसने नहीं दिया। इसकी वजह थी कि वह दूसरी बिरादरी की थी। यूट्यूबर का दावा है कि उसके माता-पिता ने उसे शादी से ठीक छह दिन पहले 'अकेले' अपनी शादी मैनेज करने के लिए कहा था।

कब हुई शादी?
अनुराग ने दावा किया कि रितिका ने उसे सोशल मीडिया पर 2-3 साल तक लगातार मैसेज किए। इसके बाद उन्होंने जवाब दिया। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि अनुराग के परिवार ने शादी की मंजूरी नहीं दी। इसके बावजूद कपल ने पिछले साल मई में शादी कर ली थी। उन्होंने सितंबर में अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की।