{"_id":"656edbef6b938f707d046ebe","slug":"yeh-rishta-kya-kehlata-hai-fame-shivangi-joshi-praised-ranbir-kapoor-on-animal-film-in-social-media-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivangi Joshi: 'ये रिश्ता...' की नायरा ने बांधे रणबीर की तारीफों के पुल, बोलीं- वे अपनी कला में माहिर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shivangi Joshi: 'ये रिश्ता...' की नायरा ने बांधे रणबीर की तारीफों के पुल, बोलीं- वे अपनी कला में माहिर
Tue, 05 Dec 2023 01:46 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:46 PM IST
विज्ञापन
शिवांगी जोशी, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर 'आस्क मी' सेशन रखती हैं। शिवांगी के चाहने वालों को भी उनके उनसे सवाल पूछने का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में शिवांगी ने सोशल मीडिया पर यह सेशन रखा, जिसमें फैंस ने उनसे दिलचस्प सवाल पूछे। उनसे पूछा गया कि क्या आपने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' देखी है?
'एनिमल' को लेकर कही यह बात
'एनिमल' फिल्म देखने वाले सवाल पर शिवांगी ने कहा, 'हां, मैंने एनिमल फिल्म देखी है, लेकिन यह बहुत हिंसक थी। फिल्म की स्टारकास्ट ने दमदार अभिनय किया है।' अभिनेत्री ने रणबीर के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा, 'आप रणबीर कपूर के बारे में क्या कह सकते हैं, वे अपनी कला में माहिर हैं।' शिवांगी से पहले भी कई स्टार्स 'एनिमल' की सराहना कर चुके हैं। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' को देखने के बाद धीरज धूपर, मनीष पॉल, एली गोनी और अरिजीत तनेजा जैसे अभिनेताओं ने अपना रिव्यू दिया था।
यह भी पढ़ें: KWK 8: इस प्रक्रिया के तहत 'कॉफी विद करण' में आते है मेहमान, करण जौहर बोले- शो में बुलाना आसान नहीं है...
विज्ञापन
शिवांगी का वर्कफ्रंट
शिवांगी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों 'बरसातें- मौसम प्यार का' सीरियल में काम कर रही हैं। इस शो में शिवांगी अभिनेता कुशाल टंडन के साथ नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने 2013 में 'खेलती है जिंदगी आंख मिचौली' सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिर शिवांगी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लंबे समय तक नायरा बनकर नजर आईं।
एनिमल के बारे में
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' एक दिसंबर को रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'एनिमल' फिल्म भारत समेत दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: KBC15: बिग बी ने आज तक बच्चों को नहीं दी स्काई डाइविंग करने की अनुमति, बोले- जंप करना है तो समंदर में करिए