फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Wife jyothika said people will witness something new for the first time in Suriya starrer film Kanguva

Kanguva: सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' को लेकर पत्नी ज्योतिका ने कह दी बड़ी बात, पहली बार देखने को मिलेगा ऐसा कुछ

Fri, 03 May 2024 08:50 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 03 May 2024 08:50 AM IST
सार

ज्योतिका ने अपने पति सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक महान फिल्म है, जिसे शानदार तरीके से बनाया गया है।

विज्ञापन
Wife jyothika said people will witness something new for the first time in Suriya starrer film Kanguva
फिल्म 'कंगुवा' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार सूर्या की आने वाली फिल्म 'कंगुवा' एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म में सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पाटनी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। बॉबी को सूर्या के साथ देखने के लिए हिंदी के दर्शक काफी उतावले नजर आ रहे हैं। टीजर जारी होने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब खुद सूर्या की पत्नी ज्योतिका ने भी 'कंगुवा' को लेकर बड़ी बात कह दी है।

विज्ञापन


'कंगुवा' को बताया महान
हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में ज्योतिका ने अपने पति सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' के बारे में बात की। उन्होंने यकीन के साथ कहा कि 'कंगुवा' के जरिए सिनेमा में पहली बार कुछ नया देखने को मिलने वाला है। यह एक महान फिल्म है, जिसे शानदार तरीके से बनाया गया है। हालांकि, सूर्या में फिल्म के लुक को लेकर उन्होंने मजाक में कहा कि मुझे लगता है कि अब सूर्या को जल्दी बाल कटा लेने चाहिए।
विज्ञापन


Ramayan: नितेश तिवारी की 'रामायण' में हुई इस कलाकार की एंट्री, रणबीर कपूर के साथ तस्वीर साझा कर की पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिका ने की पति की तारीफ 
साक्षात्कार में ज्योतिका अपने पति की तारीफ करने से भी नहीं चूकीं। उन्होंने कहा कि सूर्या फिल्म में अपना 200% देते हैं। वह कमाल हैं और ऐसा इसलिए नहीं कह रही, क्योंकि उनकी पत्नी हूं। करियर हो चाहे शादी हो या फिर बच्चे, सूर्या हर चीज में अपना 200% देते हैं।

Nargis Dutt: अभिनेत्री नरगिस दत्त की बेहतरीन फिल्में, मदर इंडिया के लिए मिला था पद्मश्री

ज्योतिका की आने वाली फिल्म
कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकीं ज्योतिका, इन दिनों बॉलीवुड में काम कर रही हैं। उनकी अगली फिल्म 'श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने' है, जिसमें वह राजकुमार राव के साथ अभिनय करती दिखाई देंगी। यह फिल्म 10 मई, 2024 को रिलीज होगी। वह इसके प्रचार में जुटी हुई हैं। इससे पहले ज्योतिका ने अजय देवगन के साथ फिल्म 'शैतान' में काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

'इमली' बनकर घर-घर छाईं मेघा चक्रवर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed