Taimur Ali Khan: जब तैमूर की नैनी ने करीना से पूछा क्या उन्हें ढाई लाख मिलेंगे, अभिनेत्री ने दिया था यह जवाब
तैमूर अली खान की नैनी ललिता डिसिल्वा ने हाल ही में, तैमूर की देखभाल के लिए मिलने वाले पैसे को लेकर बातचीत की।
विस्तार
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की नैनी ललिता डिसिल्वा अपनी तनख्वाह को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्हें कई फिल्मी सितारों के बच्चों के साथ देखा गया है। तैमूर के साथ उनकी कई कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। हाल ही में, ललिता डिसिल्वा ने इस सवाल का जवाब दिया कि क्या उन्हें तैमूर की देखभाल के लिए ढाई लाख रुपये मिले थे।
सोशल मीडिया पर फिल्मी कलाकारों के जीवन से जुड़ी तमाम तरह की चर्चाएं चलती रहती हैं। उन्हीं में एक चर्चा इस बात की भी थी कि तैमूर अली खान की नैनी को करीना और सैफ से ढाई लाख रुपये मिले हैं। अब पिंकविला से बातचीत करते हुए ललिता डिसिल्वा ने बताया कि यह केवल एक अफवाह है। उन्होंने कहा कि मैं तो चाहूंगी कि मिल जाए और आपकी बात सच हो, मगर ये सब अफवाह है।
ललिता डिसिल्वा ने करीना से भी इसे लेकर सवाल किया था कि क्या उन्हें तैमूर की देखभाल के लिए ढाई लाख रुपये मिलेंगे। इस मामले पर करीना कपूर ने क्या प्रतिक्रिया दी, उसके बारे में बताते हुए नैनी ने बताया कि करीना ने कहा था कि इसे गंभीरता से ना लो। यह सब मजाक है बहन।
Ranbir Kapoor: अपनी डेब्यू फिल्म की असफलता से खुश हैं रणबीर कपूर, बोले- 'इसने मुझे आगे के लिए तैयार किया'
करीना कपूर की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगी। यह दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। यह उनके कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म है और 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसमें उनके साथ अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे।
Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन की एक्शन फिल्म की चर्चा से ही प्रशंसक खुश, धर्मा की वॉर फिल्म से पहले इसे तवज्जो