{"_id":"5f1eb1c573263c3d58102d9f","slug":"zee5-has-start-new-subscription-package-zee5-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीविजन के पसंदीदा शोज का टेलीकास्ट अब पहले होगा इस ओटीटी पर, इस कीमत पर आया जी5 क्लब","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
टेलीविजन के पसंदीदा शोज का टेलीकास्ट अब पहले होगा इस ओटीटी पर, इस कीमत पर आया जी5 क्लब
Mon, 27 Jul 2020 04:22 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Mon, 27 Jul 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
जी5 क्लब
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट सुपर एप जी5 ने "जी5 क्लब" शुरू किए जाने की घोषणा की है, जिसमें एक साल के लिए सिर्फ 365 रुपये में मनपसंद मनोरंजन का पूरा लाभ मिलेगा। इस ओटीटी मनोरंजन पैक में दर्शकों को उनके पसंदीदा शोज टीवी पर दिखाए जाने से पहले देखने को मिलेंगे। साथ ही चुनिंदा जी5 और एएलटी बालाजी शो, 1000 से ज्यादा फिल्में, जी जिंदगी शोज और 90 से ज्यादा लाइव टीवी चैनेल भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
जी5 का इस बारे में कहना है कि जी5 क्लब की शुरूआत भी दर्शकों से मिली हुई प्रतिक्रियाओं के आधार पर ही की गयी है। भारतीयों को अपना मनपसंद मनोरंजन बहुत ही किफायती कीमत में मिले यह संकल्पना लंबे समय से विचाराधीन थी। दर्शकों को बेहतरीन मूल्य दिलाने की के लिए ही जी5 क्लब हर भारतीय को सालाना केवल 365 रुपये में उनकी पसंद का असीमित कंटेंट देने जा रहा है।"
विज्ञापन
हिंदी में कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य, तमिल में सेमबरूथी, कन्नड़ में जोथे जोथेयली और मराठी में माझ्या नवऱ्याची बायको जैसे जी के लोकप्रिय टीवी शोज के साथ दूसरे कई शोज टीवी पर टेलीकास्ट होने से पहले इस पैक के तहत जी5 पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: बाकी सितारे अब भी पैकिंग में ही बिजी, इधर देखिए, स्टेशन से छूट गई अक्षय की खिलाड़ी एक्सप्रेस