Thukra Ke Mera Pyaar: ओटीटी पर आ रही एक अनोखी प्रेम कहानी 'ठुकरा के मेरा प्यार', इस दिन से स्ट्रीम होगी सीरीज
दर्शकों के बीच एक और लव स्टोरी सीरीज पहुंच रही है। नाम है 'ठुकरा के मेरा प्यार'। इसके जरिए दो नई प्रतिभाएं डेब्यू कर रही हैं। चलिए जानते हैं कब से स्ट्रीम होगी ये सीरीज और क्या होगा ठिकाना...
विस्तार
आगामी सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' की रिलीज डेट आ गई है। श्रद्धा पासी जयरथ द्वारा निर्देशित सीरीज दिल झकझोर देने वाली कहानी पर बनी है। शो में कुलदीप (धवल ठाकुर) और शानविका (संचिता बसु) नाम किशोरों की कहानी दिखाई गई है, जो एक-दूसरे के प्यार में हैं। जाति और वर्ग अलग होने की वजह से इनके रास्ते अलग हो जाते हैं। यह सीरीज उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है।
इस तारीख से होगी स्ट्रीम
यही सीरीज में एक तरफ लव स्टोरी है तो दूसरी तरफ धोखे और बदले की कहानी भी है। सीरीज 22 नवंबर से डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। धवल ठाकुर और संचिता की ये डेब्यू सीरीज है। इस सीरीज का निर्माण निर्माण बॉम्बे शो स्टूडियोज एलएलपी द्वारा किया जा रहा है।
Rana Daggubati: राणा दग्गुबाती ने उड़ाया मिस्टर बच्चन की असफलता का मजाक, निर्देशक बोले- दिन एक जैसे नहीं रहते
लिपलॉक करते दिखे धवल-संचिता
सीरीज का टीजर आज हॉटस्टार पर जारी किया गया है। इसमें बेहद बोल्ड शानविका (संचिता) को दिखाया गया है। वे स्कूल जाते किशोर कुलदीप (धवल ठाकुर) को बीच रास्ते में प्रपोज करती हैं। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत होती है। धवल और संचिता के बीच लिपलॉक सीन भी है।
क्या बोले धवल और संचिता?
सीरीज में काम करने को लेकर धवल ने कहा, 'मैंने कुलदीप की जिंदगी की जटिलताओं समझते हुए खुद को उससे जोड़ा और फिर उसकी दुनिया में डूबकर उसका सार पाया। मैंने स्क्रिप्ट, निर्देशन और प्रक्रिया पर भरोसा किया। इससे मुझे अपने किरदार के प्रति ईमानदार बने रहने में मदद मिली'। वहीं, संचिता का कहना है, 'शानविका का किरदार अदा करना शानदार अनुभव रहा। वह बहुत बेपरवाह है। मुझे लगता है कि ये सीरीज उन लव स्टोरी फिल्मों के प्रति श्रद्धांजलि है, जिन्होंने मुझे प्यार के मायने समझाए'।
Minahil Malik: मिनाहिल मलिक पर अभिनेत्री मिशी खान ने लगाया आरोप कहा- 'फेमस होने के लिए एमएमएस लीक करवाया'