फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   the night manager season 2 know about anil kapoor aditya roy kapur series release date

The Night Manager Season 2: 'द नाइट मैनेजर सीजन 2 के जरिए धमाल मचाने को तैयार अनिल कपूर, जानें कब होगी स्ट्रीम

Fri, 05 May 2023 12:39 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 05 May 2023 12:39 PM IST
सार

इस सीरीज में बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर हैं, जो एक हथियार डीलर की भूमिका निभाते हैं। नाइट मैनेजर पार्ट 2 के डायरेक्टर संदीप मोदी हैं और इसका निर्देशन प्रियंका घोष ने किया है।

विज्ञापन
the night manager season 2 know about anil kapoor aditya roy kapur series release date
द नाइट मैनेजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कुछ समय पहले अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर वेब सीरीज द नाइट मैनेजर रिलीज हुई थी। यह सीरीज फैंस को खूब पसंद आई थी। इस सीरीज के दूसरे पार्ट को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। द नाइट मैनेजर, जॉन ले कैरे के इसी नाम के नॉवेल पर आधारित है। इस सीरीज को भव्य लोकेशन पर शूट किया गया है। पार्ट 1 के बाद फैंस को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं कि इसका अगला पार्ट कब रिलीज होगा। 
विज्ञापन


क्या है अनिल कपूर का रोल
इस सीरीज में बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर हैं, जो एक हथियार डीलर की भूमिका निभाते हैं। साथ ही आदित्य रॉय कपूर एक अंतरराष्ट्रीय आर्म सिंडिकेट के बारे में जानकारी खोजने के लिए  के लिए सरकार द्वारा लगाए गए एक एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 30 जून को रिलीज होगी। इस बात की जानकारी डिज्नी ने दी है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Katrina-Vicky: विक्की कटरीना के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी! अभिनेत्री की दोस्त ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सितारे निभा रहे मुख्य भूमिका
इस वेब सीरीज में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर अहम भूमिका में नजर आए हैं। नाइट मैनेजर पार्ट 2 के डायरेक्टर संदीप मोदी हैं और इसका निर्देशन प्रियंका घोष ने किया है।  नाइट मैनेजर में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और सास्वता चटर्जी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं नाइट मैनेजर का पहला पार्ट फरवरी 16 को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed