फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   The Greatest Rivalry India vs Pakistan Trailer Released Netflix Details Inside

Netflix: 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी- भारत बनाम पाकिस्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्या देखने को मिलेगा खास

Wed, 29 Jan 2025 08:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 29 Jan 2025 08:02 PM IST
सार

Netflix: नेटफ्लिक्स ने अपनी नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी- भारत बनाम पाकिस्तान' का ट्रेलर रिलीज किया है। यह सीरीज भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता पर आधारित है। 
 

विज्ञापन
The Greatest Rivalry India vs Pakistan Trailer Released Netflix Details Inside
'द ग्रेटेस्ट राइवलरी- भारत बनाम पाकिस्तान' - फोटो : यूट्यूब- नेटफ्लिक्स

विस्तार

क्रिकेट की दुनिया में भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता हमेशा से दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रही है। अब  इस पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी- भारत बनाम पाकिस्तान' जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया। नेटफ्लिक्स की यह डॉक्यूमेंट्री दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैचों की गहरी प्रतिद्वंद्विता की कहानी बयां करेगी। 

विज्ञापन

Shahid Kapoor: क्या शाहिद कपूर को लगता है इस बात से डर, बोले- ‘किरदारों में ढलने के लिए करना पड़ता है त्याग’

विज्ञापन
Trending Videos

डॉक्यूमेंट्री में होंगी कई अनकही कहानियां

इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन चंद्रदेव भगत और स्टीवर्ट सग ने किया है। वहीं, इसका निर्माण ग्रे मैटर मीडिया ने किया है।'द ग्रेटेस्ट राइवलरी- भारत बनाम पाकिस्तान' 7 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सीरीज में क्रिकेट के दिग्गज पूर्व खिलाड़ियों जैसे वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, सुनील गावस्कर, वकार यूनुस, जावेद मियांदाद, रविचंद्रन अश्विन, इंजमाम-उल-हक और शोएब अख्तर की ओर से साझा की गईं अनकही कहानियां होंगी, जिसमें वे अपने अनुभवों को बताते हुए इस प्रतिद्वंद्विता के कई रहस्यों से पर्दा उठाएंगे।
R Madhavan: बेटे वेदांत को जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं आर माधवन, बोले- 'तुम शर्ट उतारकर नहीं..'

विज्ञापन

प्रोमो है बेहद खास

इस डॉक्यूमेंट्री का प्रोमो कुछ बेहद खास भारत-पाकिस्तान मैचों को दिखाता है, जिसमें 1996 का वर्ल्ड कप, 2003 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल, 2022 टी20 वर्ल्ड कप मैच, 2004-05 की ऐतिहासिक सीरीज और वह यादगार मैच शामिल है जब जावेद मियांदाद ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मैच जीत लिया था।

विज्ञापन

इस साल आपस में भिड़ेंगी दोनों टीमें 

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता का अगला अध्याय 23 फरवरी को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान लिखा जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। यह 9 मार्च तक चलेगा, जिसे पाकिस्तान और यूएई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed